फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   देर से परीक्षा शुरू होने पर छात्रों ने किया हंगामा

देर से परीक्षा शुरू होने पर छात्रों ने किया हंगामा

Wed, 07 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
देर से परीक्षा शुरू होने पर छात्रों ने किया हंगामा
परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
भाटपाररानी। ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज अहिरौली तिवारी में यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को प्रथम पाली में केंद्र व्यवस्थापक को लेकर विवाद हो गया। परीक्षा में देरी होने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ, डीआईओएस, बीएसए व सर्किल के सभी थानों की पुलिस फोर्स तथा पीएसी पहुंच गई। इस कारण आधे घंटे बाद परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन

ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज अहिरौली तिवारी में बुधवार को सुबह बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए नियुक्त केंद्र व्यवस्थापक मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भाटपाररानी के प्रवक्ता रामसजीवन त्रिपाठी पहुंचे। कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश कुशवाहा ने उनसे नियुक्ति पत्र मांगा तो उन्होंने बताया कि उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से व्हाट्सएप पर सूचना मिली है। प्रधानाचार्य ने इसे मानने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। ऐसे में परीक्षा आरंभ होने में देरी होने लगी। छात्रों ने हंगामा कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम संजीव यादव, सीओ, डीआईओएस, बीएसए व पुलिस फोर्स पहुंच गई। प्रशासन ने कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश कुशवाहा की देखरेख में परीक्षा संपन्न कराई। मौके पर सभी अधिकारी परीक्षा समाप्त होने तक मौजूद रहे। प्रशासन छात्रों को आधे घंटे का अतिरिक्त समय देकर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। इधर नियुक्त केंद्र व्यवस्थापक रामसजीवन त्रिपाठी की अचानक तबियत खराब होने पर प्रशासन ने उन्हें छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


रामनरेश सिंह बने नए केंद्र व्यवस्थापक
सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार के सहायक अध्यापक रामनरेश सिंह को डीआईओएस ने ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज अहिरौली तिवारी का नया केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया है। सूचना पाकर रामनरेश सिंह बुधवार को दो बजे कॉलेज पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि रामनरेश सिंह सहायक अध्यापक को चार्ज ग्रहण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed