{"_id":"59f212df4f1c1b8e698b7aec","slug":"41509036767-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर निबही मार्ग पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर रोते बिलखते घर वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। छठ पूजा में शामिल होने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से साइकिल सवार से टकरा गया। बाइक सवार युवक उछल कर खेत में जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घायलावस्था में उसे पुलिस सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में साइकिल सवार भी घायल हो गया।
कोइलगढ़हा गांव के रामू बारी गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे बाइक से भाई की ससुराल खोरमा जा रहा था। रुद्रपुर निबही गांव पर जंगल डोमरडीला गांव के करीब एकला मिश्रौलिया गांव के अनिल साइकिल से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। बाइक सवार रामू और साइकिल सवार की आपस में टक्कर हो गई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह उछल कर रोड किनारे खेत में जा गिरा। रास्ते से गुजर रही पुलिस घायल रामू को एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। अस्पताल में रामू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छठ पूजा पर रामू की मौत से घर में मातम छा गया। अस्पताल में रामू के परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।