{"_id":"59dfa7754f1c1b86698b57a0","slug":"41507829621-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नगर की करीब 40 हजार आबादी एक माह से लचर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर बेहाल है। 48 घंटे से नगर में बिजली आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मचा है। नगर में तार टूटने और बस स्टेशन का ट्रांसफार्मर जलने से बुधवार की रात भी लोगों को बिजली नहीं मिली। इस दौरान अवर अभियंता और एसडीओ का मोबाइल बंद होने से लोगों की नाराजगी बढ़ गई।
नगर में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। रुद्रपुर देवरिया मार्ग पर बैरियाघाट के पास तार टूटने से एक दिन बिजली ठप रही। बुधवार की शाम को एक घंटे आपूर्ति चालू होने के बाद खजुहा चौराहे पर तार टूट गया। रात 11 बजे तार की मरम्मत हुई तो ट्रांसफार्मर और इमामबाड़ा चौराहे पर जंफर उड़ गया। गुरुवार की दोपहर बाद दो घंटे बिजली मिली तो लोगों के घरों में पानी मिला। नगर के मोनू वर्मा, अभिमन्यु सिंह, अनिल पटेल, गोपी निगम, अरुण कुमार ने कहा कि नगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर बिजली विभाग लापरवाह बना है। जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों के कार्यों में कोई बदलाव नहीं आ रहा। प्रदेश सरकार बड़े शहरों से सिर्फ हवाहवाई बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठीक होने का दावा कर रही है, जबकि धरातल पर बिजली कटौती से जीवन नारकीय बना है। इस बाबत एसडीओ एके पाल ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने और तार टूटने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।