फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अमीर हजम कर गए गरीबों का राहत

अमीर हजम कर गए गरीबों का राहत

Tue, 05 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमीर हजम कर गए गरीबों का राहत
रुद्रपुर। भीषण बाढ़ आपदा झेल रहे दोआबा के दो लाख लोगों को प्रशासन ने उनके हाल पर छोड़ दिया है। आपदा ग्रस्त गांवों में अब प्रशासन की न तो इमदाद पहुंच रही और न ही मदद करने वाली टीम। गरीबों में बंटने वाला राहत पैकेट अमीर हजम कर जा रहे हैं। मंगलवार को जगदीशपुर और बहोरादलपतपुर के बाढ़ पीड़ितों ने तहसील का घेराव किया। उन्होंने राहत पैकेट के वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार प्रशासन की ओर से आपदा के 15 दिनों में महज एक बार मिलने वाला राहत पैकेट भी गांव के अमीर और दबंगों ने हजम कर लिए। गरीबों को राहत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। हर गांव में राहत पैकेट वितरित करने का प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है। अधिकारी गांव के दबंगों को राहत पैकेट देकर वितरण की जिम्मेदारी दे दी। उन लोगों ने गांव में चहेतों में राहत वितरित किया। आपदा ग्रस्त गांव के हरिप्रताप, रामसेवक, धमेंद्र सिंह, रविशंकर, अरविंद, गुच्चुन प्रसाद, निर्मला, राजकुमारी, रमानयन, मुरारी, दुर्गावती, रजावती, सुभावती, परमी देवी, मनवाती सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों ने तहसील का घेराव किया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि गांव के भूमिहीन गरीबों को कोई पूछने वाला नहीं है। उनके पास भूमि नहीं होने से उन्हें फसल नुकसान का मुआवजा भी नहीं मिलने वाला है। ऐसे में रोज कमाकर खाने वाले गरीबों के परिवार में लोग भूख से बेहाल हैं। पीड़ितों ने बाढ़ प्रभावित गरीब भूमिहीनों को तत्काल राहत मुहैया कराने की मांग की। एसडीएम घनश्याम ने कहा कि राहत पैकेट से वंचित रहे लोगों तक राहत पहुंचाने का निर्देश दे दिया गया। वितरण में गड़बड़ी हुई तो हल्का लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed