फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राहुल गांधी पर हमले से नाराज कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

राहुल गांधी पर हमले से नाराज कांग्रेसियों ने पुतला फूंका

Sun, 06 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी पर हमले से नाराज कांग्रेसियों ने पुतला फूंका
सलेमपुर (देवरिया)। युवा कांग्रेसियों ने नगर के सोहनाग मोड़ पर प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका। गुजरात में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए पत्थरबाजी का निंदा करते हुए नाराजगी जाहिर किया और लोकतंत्र पर इसे हमला बताया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिनीत उपाध्याय के नेतृत्व में रविवार को नगर की सड़कों पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात में बाढ़ पीड़ितों से मिलते समय अचानक पत्थरबाजी हुई। यह लोकतंत्र पर हमला है। इस हमले से वह विचलित नही होने वाले हैं। गरीबों, दबे, कुचले, नौजवानों छात्रों, किसानों, व्यापारियों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में संघर्ष करते रहेंगे। इनके संघर्ष से केंद्र सरकार घबरा गई है। इसकी निंदा जितनी की जाय कम है। इस दौरान रवि गुप्ता, अजय राय, पियूष पाण्डेय, मुन्ना राय, संदीप राय, मैनेजर राय, राजमंगल राय, अभिषेक पाण्डेय, हरिवंश तिवारी, विकास मिश्र, मिथिलेश शर्मा, मनीष शर्मा, प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राहुल पर हमले की निंदा
सलेेमपुर। मुरली मनोहर मंदिर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक मद्देशिया की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी पर हुए हमले की निंदा की गई। स्वतंत्रता सेनानी डा. छेदीलाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर गुजरात में हुए पत्थरबाजी की जितनी निंदा किया जाए कम है। मोदी राज में देश में कानून व्यवस्था नहीं है। इस दौरान विश्व विजय सिंह बघेल, पंडित राम विलास तिवारी, संजय गुप्त, त्रिभुवन मिश्र, अशोक गुप्त, प्रमोद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed