फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बंद विद्यालय को चालू करने के लिए गांव वालों ने दिया धरना

बंद विद्यालय को चालू करने के लिए गांव वालों ने दिया धरना

Thu, 20 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
बंद विद्यालय को चालू करने के लिए गांव वालों ने दिया धरना
भाटपाररानी। बिहार सीमा पर स्थित विकास खंड बनकटा के ग्राम सिरसिया पवार का परिषदीय जूनियर हाईस्कूल 15 वर्षों से शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से बंद पड़ा है। गुरुवार को गांव के लोगों ने पहले विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। इसके बाद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्यालय परिसर में बेमियादी धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता अमित पवार सिंह ने कहा कि यह परिषदीय विद्यालय शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते शिक्षकों की तैनाती के अभाव में बंद है। गांव के बच्चे कई किलोमीटर दूर पढ़ने के लिए जाते हैं। पढ़ाई और मरम्मत के अभाव में भवन जर्जर हो चला है। यह चारागाह बनकर रह गया है। यहां अपराधियों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। सूरज पांडेय ने कहा कि इसकी शिकायत दर्जनों बार शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों से की जा चुकी है। पिंटू सिंह ने कहा कि विद्यालय को पुन: चालू कराया जाए। एबीआरसी पिंगल प्रसाद ने कहा कि गांव वालों का शिकायती पत्र मिला है। जल्द ही कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान अमित पांडेय, सतीश सिंह, पंकज पांडेय, जयशंकर, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed