फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नहरों में पानी ओवरफ्लो, फसलें डूबीं

नहरों में पानी ओवरफ्लो, फसलें डूबीं

Fri, 07 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
नहरों में पानी ओवरफ्लो, फसलें डूबीं
देवरिया। देसही देवरिया में नहरों के ओवरफ्लो होने की वजह से धान की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई। एक गांव में पानी भी घुसने लगा है। वहीं, एक मुख्य नहर में पानी नहीं पहुंच पाने से धान की रोपाई का कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में देवरिया, सिरसिया और द्वारिका तीन प्रमुख रजवाहा हैं। कुशीनगर जिले की तरफ से इसमें पानी आता है। देवरिया और सिरसिया रजवाहा से पानी क्षेत्र के बालकुंआ, पड़ियापार, पड़ौली, सहवां, हरैया, पिपरा मदन गोपाल आदि जगहों पर ओवरफ्लो हो रहा है। इससे किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। यदि यही हालात रहे तो फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं, बेलवां बाजार के एक टोले पर एक पानी घरों में घुसना शुरू हो गया है। राजेंद्र, लक्ष्मी, एकलाख, अरविंद सिंह, सुरेश आदि का कहना है कि नहरों की सफाई ठीक से नहीं होने के कारण पानी का बहाव रूक रहा है। इसी कारण नहर ओवरफ्लो हो रही है। दूसरी तरफ द्वारिका रजवाहा की नहर में मुंडेरा चंद तक ही पानी पहुंच पाया है। उसकी एक शाखा पूरी तरह से सूखी हुई है। इससे नौतन हथियागढ़, इनरहा, देसही, इमिलिया समेत तमाम गांवों के किसानों की खेती समय से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed