फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दुर्व्यवहार से आहत फार्मासिस्टों ने ठप कर दी इमरजेंसी

दुर्व्यवहार से आहत फार्मासिस्टों ने ठप कर दी इमरजेंसी

Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
दुर्व्यवहार से आहत फार्मासिस्टों ने ठप कर दी इमरजेंसी
देवरिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अप्रेंटिस कर रहे फार्मासिस्ट और पुलिस के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इमरजेंसी बूथ के एक सिपाही ने एक फार्मासिस्ट से दुर्व्यवहार कर दिया। वह स्वास्थ्यकर्मियों से पहचान पत्र मांग रहा था। इस बात से नाराज कर्मचारियों ने इमरजेंसी सेवा करीब दो घंटे के लिए ठप कर दी। सिपाही पर कार्रवाई के आश्वासन पर हड़ताल खत्म हुई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में कुछ युवक अप्रेंटिस कर रहे हैं। इमरजेंसी में करीब एक दर्जन से अधिक लोग हैं। आरोप है कि बूथ पर मौजूद एक सिपाही ने फार्मासिस्टों का आई कार्ड मांगना शुरू कर दिया। उसे संदेह था कि कुछ लोग फर्जी तरीके से काम कर रहे हैं, जो सरकारी दवाएं भी गायब कर देते हैं। यह बात इमरजेंसी में तैनात फार्मासिस्ट को नागवार लगी। ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट रितेश सिंह ने इस बात का विरोध किया। इसके बाद सिपाही ने अभद्रता शुरू कर दी। दरोगा भी चुपचाप चौकी में बैठे रहे। नाराज फार्मासिस्टों ने कामकाज ठप कर दिया। मरीज बेडों पर पड़े रहे गए। करीब दो घंटे तक इमरजेंसी में अफरातफरी का माहौल रहा। फार्मासिस्ट झुकने को तैयार नहीं थे। वह सिपाही पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर सीएमएस डॉ. केसी राय पहुंचे। उन्होंने नाराज कर्मचारियों को समझाकर मामला शांत कराया। डॉ. राय ने पुलिस वाले के खिलाफ एसपी से शिकायत की बात कही। इसके बाद इमरजेंसी सेवा फिर शुरू हुई। कोतवाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed