{"_id":"5942bd974f1c1be55a8b4624","slug":"41497546135-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से लापता डाक्टर और कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से लापता डाक्टर और कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। लार के सजांव पीएचसी पर मनमानी तरीके से ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों से चिकित्साधीक्षक ने स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं दूसरे दिन जांच के लिए पहुंचे अफसर तो मालूम हुआ कि डॉक्टर छुट्टी पर हैं जबकि फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और वार्ड ब्वाय मौजूद मिले। अस्पताल पर पहुंचे रोगियों से चिकित्साधीक्षक ने कर्मचारी और डॉक्टर की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली।
लार के सजांव पीएचसी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारी ड्यूटी के प्रति लापरवाह हैं। बुधवार को 11 बजे दिन में हस्ताक्षर बनाकर डॉक्टर और कर्मचारी गायब हो गए थे, अस्पताल पर सिर्फ वार्ड ब्वाय मौजूद था। गुरुवार को ‘अमर उजाला’ ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिम्मेदारों की नींद खुली। सुबह 10 बजे लार सीएचसी अधीक्षक सजांव पीएचसी पर पहुंचे तो डॉ. एसएन प्रसाद गायब थे। पूछताछ में फार्मासिस्ट अजित कुमार ने बताया कि वह आज छुट्टी पर हैं। इसके अलावा वार्ड ब्वाय सुरेंद्र पांडेय और लैब टेक्नीशियन अस्पताल पर मौजूद रहे। अधीक्षक की पूछताछ में फार्मासिस्ट ने बताया कि वह जिला अस्पताल से दवा लाने और डॉक्टर अपने निजी काम से कहीं गए थे। इस पर अधीक्षक ने फार्मासिस्ट को हिदायत देते हुए कहा कि दोनों लोग एक साथ अस्पताल छोड़कर क्यों गए। अगर जाना भी था तो इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। इस बाबत अधीक्षक डा. बीबी सिंह ने बताया कि ड्यूटी के दौरान अस्पताल छोड़कर जाना गलत बात है। तीनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।