फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1700 लीटर पेट्रोल कम, घटतौली के आरोप में हंगामा

1700 लीटर पेट्रोल कम, घटतौली के आरोप में हंगामा

Thu, 15 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
1700 लीटर पेट्रोल कम, घटतौली के आरोप में हंगामा
देवरिया। बैतालपुर तेल डिपो में मारपीट का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि 1700 लीटर घटतौली की खबर ने डिपो में हड़कंप मचा दिया। तीन दिनों तक एक टैंकर गेट पर खड़ा रहा। चालकों ने डिपो प्रबंधक पर घटतौली का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी और हंगामा किया। इसके बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। गुरुवार को बैतालपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने डिपो प्रबंधक से पूछताछ के बाद क्लीनचीट दे दी। तीन दिन से खड़ी ट्रक को महराजगंज के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के बरवां फहीम किसान सेवा केंद्र पर एक टैंकर पेट्रोल जाना था। गुड़री निवासी चालक आद्या शनिवार की रात सीटीवी नंबर एक से तेल भरकर डिपो से बाहर निकला। चालान और गेट पास होते ही गाड़ी गोरखपुर रोड पर पहुंची। चालक को टैंकर में तेल कम होने का आभास हुआ। उसने साथियों की मदद से किसी मीटर से नापा तो गाड़ी में 1700 लीटर पेट्रोल कम लोड हुआ था। गेट पर गाड़ी खड़ी कर की चालक ने इसकी शिकायत डिपो प्रबंधक से की। अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। टैंकर चालक ने मालिक को सूचना देने के बाद डिपो पर गाड़ी खड़ाकर हंगामा करने लगा। अधिकारियों ने चालकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन टैंकर चालक नहीं माने। टैंकर चालक एसोसिएशन ने गौरीबाजार थाने में करीब 1700 लीटर पेट्रोल घटतौली का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। शिकायत की एक कॉपी बैतालपुर चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव को उपलब्ध कराई गई। गुरुवार को चौकी प्रभारी ने डिपो प्रबंधक अखिलेश मंडल से पूछताछ की। फिर टैंकर चालक से दरोगा ने जानकारी जुटाई। दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया गया। लखनऊ से आईओसी के मीडिया प्रभारी एमके अवस्थी ने बताया कि डिपो से गाड़ी भर कर गई थी। चालान के साथ गाड़ी को आगे बढ़ाया गया, स्मार्ट टर्मिनल में चोरी का सवाल नहीं उठता है। गेट से बाहर कुछ दूर जाने के बाद चालक ने गाड़ी को पीछे किया। तीन दिन से गाड़ी गेट के बाहर खड़ी थी। जबकि बैतालपुर चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव का कहना था कि अगर डिपो में तेल कम था तो चालक ने गाड़ी को आगे क्यों बढ़ाया, डिपो गेट से 800 मीटर दूर तक टैंकर गया है। बाकायदा उसकी रिकार्डिंग है। हालांकि अभी यह बात साफ नहीं हो सकी है कि 800 मीटर में अगर 1700 लीटर पेट्रोल गायब हुआ तो किसने गायब किया। चालक को कम तेल की जानकारी कैसे हुई। पुलिस भी इन सवालों में चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed