{"_id":"61f6cb49991768602c167669","slug":"41-802-persons-vaccinated-deoria-news-gkp42536171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 41,802 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 41,802 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 41,802 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
देवरिया। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। रविवार को जनपद के 687 केंद्रों पर लक्ष्य 66 हजार के सापेक्ष 41802 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसमें किशोर, युवा, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई।
कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास कर रहा है। रविवार को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल बूथ, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ, चकियवा, रामनाथ देवरिया केंद्र पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर प्रथम, द्वितीय व प्रीकाशन डोज लगाई गई। साथ ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों का चिह्नित विद्यालयों में भी टीकाकरण हुआ। इसके अलावा जनपद की ग्राम पंचायतों व सीएचसी, पीएचसी पर भी टीका लगाया गया।
जनपद में 1065 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसमें हेल्थ केयर वर्कर 285, फ्रंट लाइन वर्कर 515 तथा 60 वर्ष से ऊपर के 265 लोग शामिल रहे। वहीं 4919 किशोर, 10574 युवा, 2352 बुजुर्ग तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 4341 को वैक्सीन की प्रथम तथा 18561 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय कहा कि जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिको तथा 60 वर्ष से ऊपर के बीमार लोगों को, जिन्हें वैक्सीन का द्वितीय डोज लगे नौ माह हो चुका है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। वहीं किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने वंचित लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।