{"_id":"62c722dee5417b603134be00","slug":"4-positive-found-in-deoria-deoria-news-gkp442952623","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक स्वास्थ्य कर्मी सहित चार पॉजिटिव मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक स्वास्थ्य कर्मी सहित चार पॉजिटिव मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्वास्थ्य कर्मी सहित चार पॉजिटिव मरीज मिले
सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 19, होम आइसोलेशन के चार लोग स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। आए दिन पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को एक स्वास्थ्य कर्मी सहित चार लोग संक्रमित मिले। इन्हें लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हो गई है। इसके बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं और लापरवाह बने हुए हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है। अब भी लोग सावधान नहीं हुए तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स को परेशानी हुई। उन्होंने जांच कराई तो संक्रमित मिलीं। इसी तरह शहर के एक मोहल्ले की एक महिला गर्भवती हैं। वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचीं, जहां जांच में पॉजिटिव मिलीं। भलुअनी ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक भी संक्रमित मिला है। वहीं, रामपुर कारखाना ब्लॉक क्षेत्र की गर्भवती एक महिला जांच कराने अस्पताल पहुंची, जहां पॉजिटिव पाई गईं। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। उधर, बृहस्पतिवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले चार लोग स्वस्थ हुए हैं। जबकि 19 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 22,744 लोग पॉजीटिव हो चुके हैं, जबकि 22,495 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
कोट
कोविड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित संभावित मरीजों जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को चार लोग पॉजिटिव मिले। एक्टिव केस 19 हैं। कोविड को लेकर सभी को सावधानी बरतने तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
-डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रभारी सीएमओ