फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 people injured in road accident

कार ने स्कूटी और बाइक में मारी ठोकर, महिला सहित चार घायल

Sat, 07 Nov 2020 05:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
4 people injured in road accident
कार ने स्कूटी और बाइक में मारी ठोकर, महिला सहित चार घायल
विज्ञापन

खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर पीछे से एक स्कूटी और बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे स्कूटी सवार एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, ठोकर मारने के बाद चालक कार छोड़ मौके से भाग निकला। पुलिस के देर से पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने कार पर पथराव कर तोड़फोड़ की और कुछ देर तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर जाम समाप्त हुआ।
थाना क्षेत्र के अमवां पांडेय गांव निवासी कुसमावती (53) पत्नी पुरुषोत्तम पांडेय स्कूटी से देवरिया की तरफ जा रही थीं। वह देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर भरौली चौराहे पर पहुंची थीं कि सलेमपुर की तरफ से तेज गति से आ रही अनियंत्रित एक कार ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे महिला स्कूटी लेकर गिर गईं। इसके बाद कार चालक ने एक बाइक में ठोकर मार दिया, जिससे बाइक पर सवार वीर बहादुर (30) पुत्र रामसुंदर निवासी शेरवा बभनौली तथा प्रतिभा यादव (22) निवासी मिश्रौली थाना बनकटा घायल हो गईं। इसके बाद कार चालक ने पैदल जा रहे भरौली गांव निवासी रामदेव यादव (60) पुत्र जंगली यादव को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना देने के बाद पुलिस के न पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले कार में तोड़फोड़ की गई है। कुछ देर तक सड़क जाम था। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed