फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 medical students found corona positive

देवरिया मेडिकल कॉलेज के चार छात्र कोरोना पॉजिटिव

Mon, 13 Jun 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
4 medical students found corona positive
देवरिया मेडिकल कॉलेज के चार छात्र कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। चार मेडिकल छात्रों समेत पांच लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हो गई है।
रविवार को आई रिपोर्ट में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के चार छात्र संक्रमित मिले हैं। इससे मेडिकल कॉलेज सहित अस्पताल के चिकित्सक व कर्मचारी सकते में हैं। छात्रों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चारों एमबीबीएस छात्रों का रविवार को सीटी स्कैन कराया गया। साथ ही पैथोलॉजी जांच के लिए रक्त का नमूना लिया गया। अन्य छात्रों की भी आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। सीएचसी लार क्षेत्र का एक व्यक्ति भी जांच में पॉजिटिव मिला है। वह होम आइसोलेशन में है। जिले में अब तक कुल 22658 पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22415 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बना दस बेड का आइसोलेशन वार्ड
कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इस समय चार मरीज भर्ती हैं। इसमें एक मरीजों को दिक्कत बताई जा रही है। जबकि अन्य मरीजों में सामान्य लक्षण हैं। यहां मरीजों के लिए एसी, पंखा तथा भोजन, नाश्ता की व्यवस्था की गई है। साथ ही साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमितों के लिए बनाए गए हैं वार्ड
जिले के एमसीएच व चार सीएचसी में कोविड संक्रमित के इलाज के लिए व्यवस्था की गई है। इसमें सीएचसी गौरीबाजार, रुद्रपुर व पिपरा दौलाकदम में तीस-तीस बेड का वार्ड बनाया गया है, जिसमें बारह-बारह बेड पीकू वार्ड के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा सीएचसी लार में बीस बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा एमसीएच विंग में अभी पचास बेड पर इलाज की व्यवस्था होगी। इन स्थानों पर पर्याप्त दवाएं, ऑक्सीजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।
जिले में हैं सात ऑक्सीजन प्लांट
जिले विभिन्न स्थानों पर सात ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसमें एमसीएच विंग में एक-एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता का दो व 85 लीटर क्षमता का एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित है। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट व जिला अस्पताल में पांच सौ लीटर क्षमता का प्लांट है। इसके अलावा सीएचसी रुद्रपुर में ढाई सौ लीटर तथा पिपरा दौला कदम में पांच सौ लीटर प्रति मिनट क्षमता का प्लांट स्थापित है।

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में कोविड पॉजीटिव मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था की गई है। दस बेड के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित अन्य उपकरण हैं। दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। जरूरत पड़ने पर एमसीएच विंग में मरीजों को भर्ती किया जाएगा है। यहां तीसरी मंजिल पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश पचास बेड की व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ा दिए जाएंगे। -डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed