फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 covid patient found

बढ़ रहा कोविड का संक्रमण, चार लोग मिले संक्रमित

Fri, 08 Jul 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
4 covid patient found
बढ़ रहा कोविड का संक्रमण, चार लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

सक्रिय मरीज हैं 18, होम आइसोलेशन के पांच लोग हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इन दिनों प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। शुक्रवार को चार लोग संक्रमित मिले। इन्हें लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई है। इसके बाद भी लोग संक्रमण को लेकर सजग नहीं हैं। समय रहते लोग नहीं चेते तो परेशानी में पड़ सकते हैं।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। मास्क और सामाजिक दूरी की अनदेखी की जा रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में विकास खंड भटनी क्षेत्र की एक महिला संक्रमित मिली है। इसी ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक बुखार से पीड़ित था। उसने जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। परिवार में पांच लोग हैं। गौरीबाजार ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक जांच में संक्रमित मिला। बैतालपुर ब्लॉक का एक व्यक्ति कान की बीमारी से पीड़ित था। वह जांच कराने अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में वह पॉजिटिव मिला। उसके परिवार में दो लोग हैं। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले पांच लोग स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 18 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जनपद में अब तक 22,748 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22,500 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोट
कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में एक्टिव केस 18 हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed