{"_id":"60b91de88ebc3e09d22b662d","slug":"4-booked-in-rampage-deoria-news-gkp3967953142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति समेत चार पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पति समेत चार पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के पति समेत चार पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई संग्राम गांव में पुरानी रंजिश में चार दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को नव निर्वाचित प्रधान के पति सहित चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि विवाद के दौरान तत्काल पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया था।
महुई संग्राम निवासी शारदा देवी पत्नी दिनेश मिश्र ने तहरीर में लिखा है कि 30 मई को नवनिर्वाचित प्रधान परिवार के सदस्य पुरानी रंजिश में हमारे दरवाजे पर चढ़ आए। इसके बाद गालीगलौज करते हुए घर में घुसकर हमारे ससुर बेचन मिश्र और देवर अविनाश मिश्र को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर हमलावरों ने तोड़फोड़ भी की। उधर, घटना के समय सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो को हिरासत में लेकर थाने चली आई। पुलिस ने चारों का शांति भंग में चालान कर दिया था। बृहस्पतिवार को शारदा देवी की तहरीर पर गांव के प्रधान के पति आशुतोष मिश्र, अंबरीश उर्फ बिजली, सर्वेश और धीरेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ अनिल कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।