फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4 arrested in supervisor murder

Deoria News: मनरेगा सुपरवाइजर की हत्या में मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
4 arrested in supervisor murder
परसिया करकटही गांव में एक सप्ताह पूर्व हुआ था हमला, एक आरोपी अब भी चल रहा फरार
विज्ञापन


- फोटो समाचार...

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के परसिया करकटही के मनरेगा सुपरवाइजर कुलदीप प्रसाद की मौत के बाद बृहस्पतिवार को खुखुंदू थाने पर हुए हंगामे के सक्रिय हुई पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है।
दो आरोपियों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचने से पूर्व गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी समेत दो और की गिरफ्तारी शनिवार को पुलिस थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे से की है। हालांकि, एक हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला सहित कई थानों की फोर्स शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंच ग्रामीणों के सामने स्थानीय पुलिस से हुई चूक की बात स्वीकारी थी। साथ में एएसपी ने आश्वासन दिया था कि आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा भी दिलाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। एएसपी के आश्वासन पर परिजन मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम के बाद जब शव का अंतिम संस्कार हो गया तो पुलिस ने राहत भरी सांस ली और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अवनीश कुमार गौतम उर्फ पंचोली और अविनाश कुमार गौतम को शनिवार को भरौली चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। जबकि राजेश कुमार और उसकी पत्नी ज्ञांती देवी की गिरफ्तारी बैकुंठपुर छोटी गंडक से हुई थी। मुख्य आरोपी अवनीश कुमार गौतम उर्फ पंचोली समेत चारों की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल धारदार लोहे की राॅड और लाठियां पुलिस ने बरामद कर ली है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से चारों हत्यारोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कोट...

मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया गया। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। शेष एक और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच भी चल रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर

इनसेट...

यह है घटनाक्रम

खुखुंदू। परसिया करकटही में बीते माह 24 फरवरी की रात को वीडियो वायरल करने की बात पूछने पर मनरेगा सुपरवाइजर कुलदीप पर जानलेवा हमला हुआ। दूसरे दिन मां बुच्ची देवी की तहरीर 25 फरवरी को अवनीश कुमार गौतम उर्फ पंचोली समेत पांच पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ। फिर 29 फरवरी को जब कुलदीप की मौत हो गई तो उपरोक्त केस में हत्या की धारा का इजाफा कर दिया गया। जबकि आरोपी अवनीश की तहरीर पर मृतक कुलदीप पर दर्ज केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed