फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   39 candidates including ex minister and ex mla filed nomination

पूर्व मंत्री रामभुआल, पूर्व विधायक मनबोध सहित 39 ने किया नामांकन

Fri, 11 Feb 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
39 candidates including ex minister and ex mla filed nomination
पूर्व मंत्री रामभुआल, पूर्व विधायक मनबोध सहित 39 ने किया नामांकन
विज्ञापन

देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को 39 लोगों ने नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर व बरहज से छह-छह, पथरदेवा से आठ, देवरिया से चार, भाटपाररानी, रामपुर कारखाना व सलेमपुर से पांच-पांच प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
नामांकन के सातवें दिन पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, सपा के बागी गिरेंद्र प्रताप यादव बरहज, प्रदीप यादव रुद्रपुर एवं विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र देवरिया सदर से सपा प्रत्याशी के रूप में अजय सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार ने तीन सेट, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में हरिनारायण चौहान, भारतीय सर्वजन पार्टी प्रत्याशी के रूप में संजय, राष्ट्रवादी विकास पार्टी प्रत्याशी के रूप में रंजनीकांत श्रीवास्तव ने एक-एक सेट में नामांकन किया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर से सपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद ने तीन सेट, सपा के बागी प्रदीप यादव ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में दो सेट, आम जनता पार्टी (इंडिया) प्रत्याशी के रूप में नरसिंह पाल, भारतीय सर्वजन पार्टी प्रत्याशी के रूप में रामवृक्ष, निर्दल प्रत्याशी के रूप में शब्बीर अहमद, निर्दल प्रत्याशी के रूप में हेमंत निषाद ने एक-एक सेट में पर्चा दाखिल किया। विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व सपा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने दो सेट, एआईएमआईएम प्रत्याशी के रूप में भरत व्यास गौतम, राष्ट्रीय जनमुख समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में रामकृपाल, निर्दल प्रत्याशी के रूप में शुभ नारायण ने एक-एक सेट में नामांकन किया। वहीं कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के रूप में दुलारी देवी ने पुन: पर्चा दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र बरहज से सपा प्रत्याशी के रूप में मुरली मनोहर जायसवाल ने चार सेट, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रत्याशी के रूप मेें गिरेंद्र प्रताप यादव ने दो सेट, राष्ट्रीय वीर एकलव्य सेना प्रत्याशी के रूप में अजय पासवान, राइट टू रिकाल पार्टी प्रत्याशी के रूप में सुधीर विश्वकर्मा,, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में रामएकबाल यादव, आम जनता पार्टी (इंडिया) प्रत्याशी के रूप में महंथ चौहान ने एक-एक सेट में पर्चा दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा से जनता दल युनाइटेड प्रत्याशी के रूप में संदीप कुमार मल्ल, हिंदू समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में मुख्तार पासी, भारतीय सर्वजन पार्टी प्रत्याशी के रूप में संजय, निर्दल प्रत्याशी के रूप में विश्वनाथ कुशवाहा, निर्दल प्रत्याशी के रूप में गुड्डू ने एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने पुन: पर्चा दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी परवेज आलम ने पुन: और उनकी पत्नी दरफ्शा अली ने निर्दल प्रत्याशी के रूप नामांकन किया। विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया व कांग्रेस प्रत्याशी सहला अहरारी ने पुन: नामांकन पत्र दाखिल किया। सुभाषवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में सुरेंद्र यादव, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद फिरोज, निर्दल प्रत्याशी के रूप में सुरेश ने पर्चा दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी क्षेत्र से जनजागृति पार्टी प्रत्याशी के रूप में दुर्गेश भारती ने दो सेट, जनता दल युनाइटेड प्रत्याशी के रूप में रामाश्रय राजभर, जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी के रूप में अजिमुल्लाह, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में जनार्दन, निर्दल प्रत्याशी के रूप में नूरनेशा ने पुन: एक-एक सेट नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कलेक्ट्रेट के सामने एक लेन सड़क पर कचहरी चौहारा, बस स्टेशन के समीप बैरिकेडिंग की गई थी, यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे, जबकि दूसरी लेन आवागमन के लिख खोल दिया गया था। कलेक्ट्रेट के उत्तरी व दक्षिण गेट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। दक्षिण गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक बैरिकेडिंग की गई थी। उत्तरी गेट से लोगों को पैदल जाने की की अनुमति थी, लेकिन वाहनों पर रोक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed