{"_id":"d433ffeb2295ef20b511f855924e17fc","slug":"36-consolidation-accountant-recruitment-examination-candidates-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36% अभ्यर्थियों ने चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36% अभ्यर्थियों ने चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा छोड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा की परीक्षा रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। जिले के 39 केंद्रों पर 20906 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था लेकिन 36 फीसदी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। जिले में चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे तक हुई। परीक्षा के मद्देनजर केेंद्रों को पांच जोन में बांटा गया था। इसके लिए पांच जोनल अधिकारी, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 39 सहायक पर्यवेक्षक की निगरानी के लिए लगाए गए थे। इस बाबत एडीएम प्रशासन वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा में करीब 36 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई दिक्कत नहीं हुई।