{"_id":"634c41f5f2025051967258d1","slug":"3534-left-pet-deoria-news-gkp4542889119","type":"story","status":"publish","title_hn":"3534 ने छोड़ी परीक्षा, आवागमन में उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3534 ने छोड़ी परीक्षा, आवागमन में उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज से पीईटी परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थि।संवाद
- फोटो : DEORIA
3534 ने छोड़ी परीक्षा, आवागमन में उठानी पड़ी परेशानी
पीईटी : जिले के 14 केंद्रों पर लगातार दूसरे दिन दो पालियों में हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को जिले के 14 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। दोनों पालियों को मिलाकर पंजीकृत कुल 13,872 में 3534 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। लगातार दूसरे दिन बस्ती व खलीलाबाद जनपद से आए अभ्यर्थियों ने समय से ट्रेन या बस नहीं मिलने की समस्या झेली। कई लेट से भी केंद्रों पर पहुंचे।
परीक्षा लगातार दूसरे दिन सुबह व दोपहर की पाली में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवरिया, बीआरडी इंटर कॉलेज, बीआरडी पीजी कॉलेज, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन बालक इंटर कॉलेज, एसएसबीएल इंटर कॉलेज, संत विनोबा पीजी कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना डुमरी, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर में हुई।
सिविल लाइंस स्थित कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र से पहली पाली की परीक्षा में शामिल होकर निकली खलीलाबाद की प्रियंका ने बताया कि ग्राफ तालिका व समसामयिक से पूछे गए सवाल उलझाऊ लगे। मेंहदावल की मिथिलेश ने बताया कि ग्राफ से संबंधित सवाल कठिन रहे, बाकी तर्कशक्ति व गणित के सवाल उन्हें आसान लगे।
विज्ञापन
संतकबीनगर के अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी विषयों से कुल 100 सवाल आए थे। तीन घंटे ही समय में सभी तो नहीं हल कर पाए, लेकिन जो भी सवाल रहे तैयारी होने से वह सही और आसान लगे। यहीं के सुनील कुमार ने बताया कि आवर्त सारिणी व समसामयिक सवाल घुमा के पूछे गए थे।
पहली पाली में 1805 और दूसरी में 1729 ने छोड़ी परीक्षा
पीईटी परीक्षा के जिला प्रबंधक बनाए गए संत विनोबा पीजी कॉलेज के डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि जिले में पीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। रविवार को सुबह 10 से 12 बजे पहली पाली में पंजीकृत 6936 में 5131 उपस्थित एवं 1805 अनुपस्थित तथा अपराह्न तीन से पांच बजे तक हुई द्वितीय पाली में पंजीकृत 6936 में 5207 उपस्थित एवं 1729 अनुपस्थित रहे।
अभ्यर्थियों की संख्या के आगे कम पड़ गईं बसें
पीईटी परीक्षा में अभ्यर्थियों व उनके परिजनों की संख्या के आगे रोडवेज की बसें नाकाफी साबित हुईं। रविवार को पहली व दूसरी पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी बसों के लिए परेशान दिखे। रेलवे स्टेशन पर भी शाम को यही दृश्य दिखा। एआरएम ओपी ओझा ने बताया कि रविवार का अवकाश होने के बाद भी कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी संचालन व्यवस्था में परीक्षा को देखते हुए लगाई गई थी। सभी कर्मचारियों को आदेश दिया गया था कि परीक्षार्थियों के लिए बसों की समय से उपलब्धता कराएं।
स्वयंसेवकों ने की मदद, डीएम की पहल को सभी ने सराहा
परीक्षा के लिए डीएम के निर्देश पर बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे पर बनाए गए हेल्प डेस्क महत्वपूर्ण साबित हुए। यहां नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा विकास अधिकारी विकास तिवारी और स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई थी। स्वयंसेवकों ने भी ग़ैर जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के बारे में तथा वहां तक जाने के रास्ते की सटीक जानकारी दी। डीएम की इस पहल को अभ्यर्थियों एवं साथ आए परिजनों ने भी तारीफ की।