फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खुद वोट देंगे, दूसरे से भी दिलाएंगे

खुद वोट देंगे, दूसरे से भी दिलाएंगे

Mon, 01 Apr 2019 10:34 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
खुद वोट देंगे, दूसरे से भी दिलाएंगे
देवरिया ब्लॉक के चंद्रावती देवी इंटर कालेज सरौरा विशेन में सोमवार को अमर उजाला के तहत आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरूक किया गया। - फोटो : अमर उजाला
बरियारपुर। देवरिया ब्लॉक के चंद्रावती देवी इंटर कॉलेज सरौरा विशेन में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान के तहत लोकतंत्र की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने माता-पिता, भाई-बहन और आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ भी ली। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद्र राम ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब जनता का शासन है। लोकतंत्र में मतदान का रिश्ता व्यक्ति और देश की तरक्की से है। हमें हर जरूरी काम छोड़कर मतदान करना चाहिए। जिसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वह फॉर्म छह भरकर बीएलओ के माध्यम से नाम जुड़वा लें। जिले में लोकसभा चुनाव 19 मई को है। हम सभी को उस दिन पहले मतदान, फिर जलपान का संकल्प लेना होगा। विशिष्ट अतिथि जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने कहा कि बच्चे रैली निकालकर लोगों को जागरूक करें। करौंदी चौकी प्रभारी बृजेश दुबे ने कहा कि जाति और धर्म के बंधनों से मुक्त होकर सफल लोकतंत्र के निर्माण में योगदान दें। हमें ईमानदार और कर्मठ नेता का चुनाव करना चाहिए। संचालन अध्यापक अंबरीष शुक्ल ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अमरेंद्र प्रताप शाही, धर्मेंद्र शाही, विपिन सिंह, चंद्रभूषण यादव, रविंद्र सैनी, सतेंद्र कुशवाहा, भूपेंद्र प्रताप शाही, रामइकबाल सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र, कंचन वर्मा और दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में शामिल छात्रा नेहा गुप्ता ने बातचीत में कहा कि हमें खुद मतदान करने के साथ ही घर और आसपास के लोगों को प्रेरित करना चाहिए। श्रेया मिश्रा ने कहा देश के विकास के लिए मतदान जरूरी है। 18 वर्ष से ऊपर के हर नागरिक को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। सुधा यादव ने कहा कि चुनाव में आधी आबादी की भूमिका अहम है। हमें सोच-समझकर ईमानदार और कर्मठ उम्मीदवार को वोट देना चाहिए। अर्चना यादव ने कहा हमें खुद मतदान करने के साथ ही औरों को भी जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed