फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अब मोबाइल पर आएगी ब्लड जांच रिपोर्ट

अब मोबाइल पर आएगी ब्लड जांच रिपोर्ट

Tue, 22 Jan 2019 10:26 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
अब मोबाइल पर आएगी ब्लड जांच रिपोर्ट
blood - फोटो : amar ujala
देवरिया। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में ब्लड की जांच रिपोर्ट के लिए अब लोगों को इंतजार नहीं करना होगा। रिपोर्ट अब उनके मोबाइल पर पहुंच जाएगी। इस व्यवस्था से मरीजों को समय की बचत होगी।
विज्ञापन

पैथालॉजी में ब्लड की जांच कराने वाले मरीजों को दूसरे दिन या घंटों इंतजार करने के बाद रिपोर्ट मिलती है। महिला अस्पताल में इमरजेंसी होने के बावजूद चार से पांच घंटे रिपोर्ट के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। शासन की ओर से मोबाइल पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का फरमान जारी हुआ है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पैथालॉजी में लगी जांच मशीनें ऑटोमैटिक हैं। जांच की प्रक्रिया पूरी होते ही मरीजों के मोबाइल पर मैसेज पहुंच जाएगा। वह किसी भी डॉक्टर से कहीं पर भी रिपोर्ट दिखाकर आसानी से इलाज करा सकता है। दोनों अस्पतालों में एक दिन में 300 से 400 मरीजों के ब्लड की जांच होती है। इस सुविधा से लैब कर्मचारियों पर दबाव भी कम होगा। मरीजों को जांच के लिए ब्लड देने के दौरान मोबाइल नंबर देना जरूरी है, तभी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि महिला अस्पताल के पैथॉलाजी को इंटरनेट से जोड़ दिया गया है। वहीं जिला अस्पताल के लैब को इंटरनेट से जोड़ने की कवायद चल रही है। इस सुविधा से पैथालॉजी का दबाव कम होगा और मरीजों के लिए सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन


सीएचसी पर भी शुरू होगी सुविधा
ब्लॉक के सभी सीएचसी के पैथालॉजी को भी इंटरनेट से जोड़ा जाएगा और यह सुविधा वहां पर भी मरीजों को दी जाएगी। रिपोर्ट के लिए मरीजों को चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed