फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने आईटीआई छात्र की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने आईटीआई छात्र की मौत

Tue, 22 Jan 2019 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने आईटीआई छात्र की मौत
- गौरीबाजार के सिरजम चौराहे पर मंगलवार की शाम हुई घटना
विज्ञापन

- बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ है घायल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार के सिरजम चौराहे पर विपेत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से आईटीआई छात्र की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।

एकौना थानाक्षेत्र के नरायनपुर पश्चिम टोला निवासी सूरज सिंह 21 पुत्र स्वर्गीय बेचू सिंह शहर के किसी निजी आईटीआई कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र था। मंगलवार को वह गांव के ही अंकित विश्वकर्मा 19 पुत्र महेश्वर विश्वकर्मा के साथ किसी काम से शहर में आया था। शाम छह बजे वह लौट रहा था। अभी दोनों गौरीबाजार के सिरजम चौराहे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने अनियंत्रित होकर सूरज की बाइक में टक्कर मार दिया। ट्राली में फंसकर सूरज कुछ दूर घिसटता हुआ चला गया। जबकि अंकित छिटक कर दूर चला गया। सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक सूरज के पिता बेच सिंह की तीन साल पहले मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। सूरज के मौत की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली कोहराम मच गया। मां पुष्पा देवी, बड़े भाई सत्येंद्र सिंह, छोटे भाई अमन सिंह और बहन रंजना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। इस बाबत गौरीबाजार एसओ भूपेंद्र सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed