फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   केंद्र ने खारिज किया कृषि विश्वविद्यालय का प्रस्ताव

केंद्र ने खारिज किया कृषि विश्वविद्यालय का प्रस्ताव

Sat, 19 Jan 2019 10:50 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
केंद्र ने खारिज किया कृषि विश्वविद्यालय का प्रस्ताव
देवरिया। बीआरडी को कृषि विश्वविद्यालय बनाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने गेंद पूरी तरह प्रदेश सरकार के पाले में डाल दिया है। केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने इसे स्वायत्तशासी संस्थान के रुप में विकसित करने का सुझाव दिया है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सदर सांसद कलराज मिश्र के पत्र का जवाब देकर इस संबंध में केंद्र की ओर से कोई विशेष उम्मीद नहीं रखने की बात कही है।
विज्ञापन

सदर सांसद ने 14 दिसंबर वर्ष 2018 को बीआरडी कॉलेज को कृषि विश्वविद्यालय, स्वायत्तशासी पीजी कॉलेज या कृषि शोध संस्थान के रुप में विकसित किए जाने को लेकर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा था। 15 जनवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री ने उनके पत्र का जवाब भेजा है। कृषि मंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पहले ही कानपुर, अलीगढ़, बांदा, फैजाबाद, झांसी, मेरठ, वाराणसी, मथुरा एवं बरेली में लगभग 10 कृषि विश्वविद्यालय, कृषि संस्थान कार्यरत हैं। इसमें से कुछ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हैं। वाराणसी में कृषि विश्वविद्यालय एवं सब्जी संस्थान दोनों हैं। इसके अतिरिक्त बहुत सारे निजी संस्थान व विश्वविद्यालय प्रदेश के कृषि व कृषि शिक्षा के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि व कृषि शिक्षा राज्य सरकारों के अधीन विषय है। इसलिए अगर राज्य सरकार चाहे तो बाबा राघवदास पीजी कॉलेज देवरिया को स्वायत्तशासी संस्थान के रुप में परिवर्तन कर सकती है। उन्होंने सदर सांसद को इस आशय का प्रस्ताव राज्य सरकार का भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed