फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सांसद निधि से बनेंगी 13 ग्रामीण सड़कें

सांसद निधि से बनेंगी 13 ग्रामीण सड़कें

Sat, 03 Nov 2018 10:34 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
सांसद निधि से बनेंगी 13 ग्रामीण सड़कें
1.08 करोड़ से बनेंगी 13 सड़कें
विज्ञापन


सड़क निर्माण के लिए तीन सांसदों ने निधि से धन दिया
सदर क्षेत्र में आठ सड़कें बनेंगी, आरईडी को जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले की 13 बदहाल ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1.08 करोड़ की राशि मंजूर हुई। देवरिया संसदीय क्षेत्र में आठ और सलेमपुर में पांच सड़कों का निर्माण होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदाई संस्था नियुक्त करते हुए 81.63 लाख रुपये की प्रथम किस्त अवमुक्त कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सदर सांसद के जनसंपर्क के दौरान छह गांव के लोगों ने सड़क नहीं होने की समस्या बताई। जिस पर अमल करते हुए कलराज मिश्र ने सड़क निर्माण के लिए अपनी निधि से 56.534 लाख की धनराशि आवंटित किया है। इसमें दो सड़कें शहर में बनाई जाएंगी जबकि छह ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्रथम किस्त के रुप में 31.71 लाख की धनराशि कार्यदायी विभाग को अवमुक्त हो चुकी है। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने चार सड़कों के निर्माण के लिए अपनी निधि से 42.29 लाख धनराशि स्वीकृत किया है। प्रथम किस्त के रुप में 31 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर की ओर से जिले में सड़क निर्माण के लिए दस लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसका प्रथम किस्त 7.50 लाख कार्यदाई विभाग को आवंटित कर दिया गया है। इस बाबत एक्सईएन टीएन राय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने कहा कि तीन सांसदों ने अपनी निधि से 13 सड़कों के निर्माण में धनराशि खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की है। निर्माण के लिए प्रथम किस्त विभाग को उपलब्ध हो गई है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।


यहां बनेंगी सड़कें
सदर सांसद कलराज मिश्र की निधि से शहर के वार्ड नंबर आठ जीवन प्रकाश श्रीवास्तव के मकान से अभिमन्यू सिंह के मकान तक खड़ंजा, वार्ड नंबर 15 में विश्वकर्मा के मकान से राजेश त्रिपाठी जज के मकान तक सीसी रोड, बैतालपुर ब्लाक के पिपरा नायक गांव गांव में अंबिका शर्मा के घर से डीह स्थान तक सीसी रोड, पथरदेवा ब्लाक के धरमचौरा में विश्वनाथ राय के मकान से जाने वाली सड़क, सोपरी खुर्द में जीतन यादव के घोठा से सुनील निषाद मकान से आगे तक सीसी सड़क, गौरीबाजार ब्लाक में रैश्री जाने वाले मुख्य सड़क से पांडेय भिस्वा मार्ग का सीसी सड़क, औरा चौरी स्थित भाजपा कार्यालय से रेलवे क्रासिंग तक खड़ंजा, सदर ब्लाक के सुरौली पकड़ी पीच मार्ग से सत्यदेव के मकान से आगे तक सीसी रोड का निर्माण होगा। सलेमपुर सांसद निधि से तेतरी हरदो उसरहा मार्ग तक अवशेष भाग का खड़ंजा, सोहनपुर में चोकट गोंड के दरवाजे से कमलेश तिवारी के दरवाजे तक खडंजा, रघुनाथपुर में मझौली मैरवा पिच मार्ग खडेसर पिच सडक तक खडंजा, बरडीहा परशुराम में ललन यादव के घोठा से सुशील मास्टर के खेत तक खडंजा निर्माण कराया जाएगा। जबकि राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर के निधि से ग्राम विशुनपुरा में पिच सड़क से बाबूराम के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed