फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रदेश अध्यक्ष के सामने हंगामा, जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

प्रदेश अध्यक्ष के सामने हंगामा, जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 22 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष के सामने हंगामा, जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी
पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में हंगामा करते कार्यकर्ताओं को शांत कराते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही जमकर हंगामा किया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने के लिए नारेबाजी की। ‘महेंद्र यादव हटाओ-जिला बचाओ’ का नारा लगा रहे कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से मिलने से रोकने पर जनप्रतिनिधियों से भी खासे नाराज रहे।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जय प्रकाश निषाद सहित अन्य वरिष्ठ नेता खुद कमरे से बाहर आ गए। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने बारी-बारी से विधानसभावार कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकांश ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग रखी।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कुशीनगर और देवरिया के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष दोपहर एक बजे गेस्ट हाउस पहुंचे। सुबह से ही उनसे मिलकर अपनी बात रखने के लिए कार्यकर्ता उतावले थे। मगर आम कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोकते हुए मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयप्रकाश निषाद, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के साथ जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह आदि कमरे में चले गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि लखनऊ-दिल्ली में भी यही लोग मिलते हैं और यहां भी चुनिंदा लोगों को ही मिलने दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने के लिए आम कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष से मिलने नहीं दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं का गुस्सा देख सूर्य प्रताप शाही और जयप्रकाश निषाद बाहर आए और सबको शांत कराया। आश्वस्त किया कि सबको मिलने दिया जाएगा। विरोध बढ़ता देख कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष हंसते हुए वहां से निकल गए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्रवार कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वार्ता में कार्यकर्ताओं ने महेंद्र यादव पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।

आरोप : सपाइयों के काम कराते हैं जिलाध्यक्ष
गेस्टहाउस में नारेबाजी कर रहे मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, कृपाशंकर मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, पुनीत शाही, चंद्रभूषण सिंह, अंशु सिंह, सुधीर, अखिलेश, अशोक पांडेय आदि का कहना था कि जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव पार्टी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते। वे सिर्फ सपा और उससे जुड़े लोगों के ही काम कराते हैं। उनके द्वारा जिले में सपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के पक्ष में की गई पैरवी का हवाला दिया और उनसे नजदीकियां बताईं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित और ठगा महसूस कर रहे हैं। ऐसे हालात में वह पार्टी के लिए काम क्यों करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने कोई हंगामा नहीं किया और न ही अनुशासनहीनता की। वे अपने प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर अपनी बात कहना चाहते थे। सभी की बातें सुनी गई हैं, किसी कार्यकर्ता के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दिया जाएगा।
- डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा।
कार्यकर्ताओं के तेवर देख पुलिस बेबस


एससी-एसटी एक्ट के विरोध में किया प्रदर्शन
देवरिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सवर्ण व ओबीजी समाज के युवाओं ने तख्ती दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सोमनाथ मंदिर रोड स्थित लॉज के बाहर खड़े युवाओं ने संशोधित एससी-एसटी एक्ट को जनविरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन भी उन्हें सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

सोमनाथ मंदिर रोड पर लॉज में कुशीनगर व देवरिया के सेक्टर, बूथ प्रभारियों की बैठक थी। दोपहर बाद तीन बजे प्रदेश अध्यक्ष जैसे ही बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे, गेट पर मौजूद सवर्ण-ओबीसी समाज के युवाओं ने तख्ती दिखाते हुए नारेबाजी शुरू की। युवाओं का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर देश के करोड़ों सवर्ण व ओबीसी समाज को धोखा दिया है। प्रदर्शन करने वालों में अमित तिवारी, रविकांत द्विवेदी, देवेश उपाध्याय, संतोष तिवारी, सौरभ तिवारी, दीपक मिश्र, रवि प्रकाश, आशीष सिंह, राजू यादव, शैंफी शांडिल्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed