{"_id":"5a9d784c4f1c1b013e8b542c","slug":"31520269388-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नई तकनीकी अपनाएं तभी बढ़ेगी आमदनी- शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नई तकनीकी अपनाएं तभी बढ़ेगी आमदनी- शाही
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा में बीज वितरण समारोह में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कृषि विभाग की तरफ से सोमवार को देसही देवरिया क्षेत्र के बरवा मीरछापर, हेतिमपुर और महुआडीह चौराहे पर मिनी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही रहे। इसमें किसानों को बीज वितरण कर उन्नतशील खेती के लिए जागरूक किया गया। बरवामीर छापर में कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार नीतियों और सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाना और उनकी आमदनी को दोगुना करना सरकार की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रदेश की नीतियों और किसानों के हितों की फिक्र करें। कृषि योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसान उन्नतशील बीज और तकनीकी का प्रयोग करें। यंत्रों और वैज्ञानिकों की जानकारियों को अपनाएं। गेहूं के साथ ही सब्जी की खेती करें। क्योंकि इसमें किसानों को आत्मनिर्भर बनने की अपार संभावनाएं हैं। एक लाख मीट्रिक टन मिनी किट प्रदेश में बांटकर किसानों के बीच सरकार क्रांति लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है। यह पार्टी की जनता के प्रति विकासवादी सोच और जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की देन है। किसानों को 168 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है। 50 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदारी करके किसानों की बेहतर उपज का सरकार ने सम्मान किया है।
कार्यक्रम को जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल, ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव, बीडीओ ओमप्रकाश, ब्रतदेव शर्मा, राजेंद्र राव, देवीकांत पांडेय, पूर्णमासी चौहान, विजय श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान वीरेंद्र यादव, विष्णु कुशवाहा, किशोर गुप्ता, चंदा, सुरेश, मुरारी, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिकारियों के कसे पेंच कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कृषि विभाग को आधुनिक और तकनीक को अमल में लाकर कम लागत से आय बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर सरकार कार्य कर रही है। किसानों के सोलर टुल्लू पंप की प्रगति पर कृषि अधिकारी को चेताया। कहा कि जनपद में इसके लिए 500 सौ किसानों का आवेदन आना और केवल 138 को ही दिया जाना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के कसे पेंच कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कृषि विभाग को आधुनिक और तकनीक को अमल में लाकर कम लागत से आय बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर सरकार कार्य कर रही है। किसानों के सोलर टुल्लू पंप की प्रगति पर कृषि अधिकारी को चेताया। कहा कि जनपद में इसके लिए 500 सौ किसानों का आवेदन आना और केवल 138 को ही दिया जाना चिंता का विषय है।