फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएचसी पर मरीजों ने किया हंगामा

सीएचसी पर मरीजों ने किया हंगामा

Thu, 08 Feb 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर मरीजों ने किया हंगामा
बरहज में प्रभारी चिकित्सक का घेराव कर बात करते मरीज, प्रदर्शन करते मरीज और समोसा आदि खाकर भूख मिटाने की कोशिश करती मरीज और तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
बरहज। सीएचसी पर मरीज और साथ आए तीमारदारों ने चिकित्सक के नहीं आने पर जमकर हंगामा किया। मरीज सुबह आठ बजे से आंख का ऑपरेशन कराने के लिए कतार में लगे लोग डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। वे सीएमओ पर नेत्र सर्जन का कहीं अन्यत्र ड्यूटी लगाने का आरोप लगा रहे थे। बिना खाए-पीये मरीज पूरे दिन धरने पर बैठे रहे। प्रशासनिक दबाव के बाद चिकित्सक को भेजकर मरीजों की आंख का ऑपरेशन कराया गया।
विज्ञापन

प्रत्येक सप्ताह में एक दिन नेत्र सर्जन डॉ. महबूब आजम का सीएचसी पर नेत्र ऑपरेशन की ड्यूटी रहती है। इस कारण सुबह आठ बजे से जांच और ऑपरेशन के लिए मरीजों का मजमा लगा रहता है। गुरुवार को उनकी ड्यूटी होने के कारण डोल छपरा से सोनिया, भटनी सुधरी देवी, सलेमपुर मुअली, मदनपुर-मठियां प्रभा देवी आदि आंखों के ऑपरेशन के लिए कतार में लगी थीं। 11 बजे तक चिकित्सक के नहीं आने और अन्यत्र ड्यूटी लगा दिए जाने की जानकारी होने पर मरीज भड़क गए। सीएमओ को भला-बुरा कहते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगे। प्रभारी डॉ. अजय पाल और नेत्र परीक्षक विवेक सिंह के समझाने के बाद भी मरीज नहीं मानें। यहां तक कि सीएमओ ने एंबुलेंस भेजकर ऑपरेशन कराने के लिए कहा। लेकिन मरीज सर्जन को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। सर्जन के आने के बाद मरीजों ने विरोध-प्रदर्शन समाप्त किया और चार बजे से ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें 35 लोगों का ऑपरेशन किया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि अस्पताल में बेहाल मरीजों की जानकारी होने पर सीएमओ से बात कर ऑपरेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed