फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सुबह से लाइन, हंगामे के बाद मिला सिलेंडर

सुबह से लाइन, हंगामे के बाद मिला सिलेंडर

Fri, 15 Dec 2017 11:09 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
सुबह से लाइन, हंगामे के बाद मिला सिलेंडर
पुलिस लाइंस स्थित गैस गोदाम पर रसोई गैस सिलिन्डर लेने के लिए बैठे उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। नाराज लोगों ने गोदाम इंचार्ज पर मनमानी का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख शाम को गैस सिलेंडर वितरण शुरू हुआ। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में इंडेन गैस सर्विस का गोदाम है। शुक्रवार सुबह छह बजे से लोग खाली गैस सिलेंडर लेकर कतार में खड़े थे। दोपहर में एक बजे गैस सिलेंडर लेकर ट्रक पहुंचा। सिलेंडर वितरण कराने के बजाए गोदाम में रखवाने लगे। शाम करीब चार बजे गोदाम इंचार्ज हेसामुदीन खान निजी काम का हवाला देते हुए दूसरे दिन सिलेंडर वितरण की बात कही। यह सुनते ही लोग उग्र हो गए और कहासुनी करने लगे। कतार में लगे उपेंद्र पांडेय, रोहित गुप्ता, सन्नी कुमार, पवन सिंह, बेबी देवी, अभिषेक वर्मा का आरोप है कि 15 दिन बाद गैस सिलेंडर आया है। सुबह से कतार में लोग खड़े हैं। गोदाम इंचार्ज गोदाम में सिलेंडर रखवाने के बाद वितरण की बात कही। इसको लेकर लोग उग्र हो गए। इसके बाद गैस सिलेंडर का वितरण हुआ। लोगों ने गैस गोदाम इंचार्ज पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत आरआई लल्लन यादव ने बताया कि कई दिनों पर सिलेंडर आया था। गोदाम में रखने के बाद गिनती कराया गया। इसके बाद सिलेंडर वितरण हुआ। बीच में लोग बेवजह हंगामा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed