फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कृषि कार्यालय बदहाल,कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें

कृषि कार्यालय बदहाल,कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें

Thu, 14 Dec 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
कृषि कार्यालय बदहाल,कर्मचारियों की बढ़ी मुश्किलें
कृषि विभाग के कार्यालय में अंधेरे में काम निपटाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कृषि विभाग में अव्यवस्था के बीच कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं। बिजली गुल होने पर कार्यालयों में अंधेरा छा जाता है। इस कारण काम निपटाने में परेशानी होती हैं। खिड़कियों की जाली टूटी हुई हैं और शौचालय भी खराब पड़ा है। बदहाल व्यवस्था की वजह अफसर बजट की कमी बता रहे हैं। गुरुवार को ‘अमर उजाला’ टीम ने कार्यालय का हाल जाना तो कई समस्याएं उजागर हुईं।
विज्ञापन

कृषि भवन की बिल्डिंग मरम्मत नहीं होने के कारण जर्जर हो गई है। शौचालय खराब पड़े हैं। दुर्गंध के कारण इसमें ताला लटका हुआ है। भवन का छत हल्की बारिश में ही टपकने लगता है। इस कारण छतों में लगे पंखे खराब हो गए हैं। बिजली की सप्लाई कटने के बाद कार्यालयों में अंधेरा छा जाता है और कर्मचारियों को काम करने में दिक्कतें होती हैं। नीचे कार्यालयों में मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में कर्मचारी काम करते दिखे। पूछने कर्मचारियों ने पर बताया कि अब बिजली आएंगी तो काम होगा। अंधेरे में काम कैसे किया जाए। सेकेंड फ्लोर पर बने कार्यालय में बैठे वरिष्ठ सहायक दिनेश कुमार सिंह, राजेश प्रताप, धीरेंद्र प्रताप आदि ने बताया कि बरसात के दिनों में कार्यालय में बैठना दुश्वार हो जाता है। खिड़कियों की जालियां टूटी हैं। इस कारण दिन में मच्छर काटते हैं।
विज्ञापन


जेनरेटर खराब है। इसकी वजह से कार्यालय में अंधेरा था और काम भी प्रभावित रहा। बजट के अभाव में कार्यालय की हालत जर्जर हुई है। इसके लिए स्टीमेट तैयार कराकर निदेशालय में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके मिश्र, उप कृषि निदेशक

एक दशक से नहीं हुई रंगाई
कृषि भवन की रंगाई हुए करीब एक दशक हो गए। इतना भी बजट नहीं मिल रहा है कि भवन की रंगाई कराया जा सके। भवन का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। शौचालय या लघुशंका करने के लिए कर्मचारियों को छत से नीचे आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed