फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चलती बस से गिरा युवक, गंभीर

चलती बस से गिरा युवक, गंभीर

Fri, 13 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
चलती बस से गिरा युवक, गंभीर
देवरिया। गोरखपुर से देवरिया आ रहा एक युवक बैतालपुर डिपो के पास अनुबंधित बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक बस लेकर भाग गया। उसी दौरान कुछ छात्र जा रहे थे। छात्रों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बरहज थाना के बारा दीक्षित गांव का राजकुमार किसी काम से शुक्रवार को गोरखपुर गया था। दोपहर बाद वह अनुबंधित बस से लौट रहा था। बस में भीड़ होने से वह गेट पर ही खड़ा था। बस अभी गौरीबाजार थाना के बैतालपुर डिपो के पास पहुंचा था कि राजकुमार नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी। यह देखकर चालक बस लेकर भाग गया। उसी समय बीआरडीपीजी कॉलेज से पढ़कर लौट रहे छात्रों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल राजकुमार के परिवारवालों को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed