{"_id":"59b2d95a4f1c1bf57f8b5289","slug":"31504893274-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बांस देवरिया मोहल्ले के रहने वाले कांग्रेस नेता परवेज आलम ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर मिले सुसाइट नोट में एक भाजपा नेता की प्रताड़ना से आजिज आकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है। हालांकि इसे संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
काग्रेस कमेटी के महासचिव परवेज आलम पोस्टमार्टम चौराहे पर मीट की दुकान चलाते थे। परिवारवालों का कहना है कि गुरुवार की रात 11 बजे वह घर पहुंचे। खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए जबकि उनकी पत्नी और बच्चे बाहर सो रहे थे। सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए परिवारवाले जगाने लगे, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा तो देखा कि परवेज का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। सूचना मिलते ही मोहल्लेवालों की भीड़ जुट गई। मौके से एक सुसाइट नोट मिला है। इसमें परवेज ने पड़ोस के रहने वाले भाजपा नेता को आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि सुसाइट नोट की जांच कराई जाएगी। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।