फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खेत-मजदूर यूनियन

खेत-मजदूर यूनियन

Wed, 28 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खेत-मजदूर यूनियन
देवरिया। खेत-मजदूर यूनियन ने बुधवार को जनसमस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। उनका कहना था कि मनरेेगा मजदूरों को बकाया नहीं मिला है। पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड जारी कराया जाए। सहारनपुर कांड की न्यायिक जांच कराई जाए। सीएम को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष हरिश्चंद्र प्रसाद और मंत्री सतीश कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। उनका कहना था कि खेतिहर मजदूरों का सामूहिक बीमा कराया जाए। ताकि आपदा के समय आर्थिक सहायता मिल सके। मनरेगा मजदूरों को 300 रुपये मजदूरी निर्धारित हो। इसके अलावा 200 दिन का काम मिलें। दलित घटनाओं पर रोक लगाएं। पुलिस की शह पर जातिगत संघर्ष को बढ़ावा मिल रहा है। सहारनपुर कांड की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें। शादी अनुदान के आवेदकों को आर्थिक सहायता अकाउंट में भेजी जाए। किसानों के कर्ज माफी का ब्योरा बैंक ब्रांच में चस्पा करें। इस दौरान सुशील यादव, परमहंस भारती, रामछट्ठू चौहान, रामायन यादव, रामचंद्र खरवार, नियाज अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed