{"_id":"593ecade1126f4d9498b459b","slug":"31497287390-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंगेर पुलिस ने सहायक स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंगेर पुलिस ने सहायक स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार किया
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटा। सहायक स्टेशन मास्टर को मुंगेर पुलिस ड्यूटी के दौरान गिरफ्तार कर साथ ले गई। रात को अचानक पुलिस के छापामारी से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। बाद में टीम में शामिल पुलिस वालों ने हकीकत बताया तो कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
बिहार, मुंगेर जिले के रहने वाले अमित कुमार बनकटा में सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज है। इस मामले में वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट से वारंट जारी हो गया था। मुंगेर पुलिस रविवार की रात को स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान सहायक स्टेशन मास्टर ड्यूटी पर थे। टीम ने पूछताछ के बाद उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। शोर करने पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। बाद में मुंगेर से आए पुलिस वालों ने पूरे प्रकरण को बताया। इसके बाद लोग शांत हुए। स्टेशन अधीक्षक ने मुंगेर पुलिस द्वारा सहायक स्टेशन मास्टर को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की।