{"_id":"593c35e44f1c1bcd2c8b4572","slug":"31497118180-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद ने किसानों की मौत के खिलाफ मौन व्रत रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद ने किसानों की मौत के खिलाफ मौन व्रत रखा
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मंदसौर की घटना के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल ने मौन व्रत रखा। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने विरोध जताया। कहा कि किसानों के मुद्दे पर सरकार खामोश है। ईश्वर से भाजपा सरकारों को सद्बुद्धि दिलाने की मांग की गई।
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता शनिवार को सोनूघाट चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने मौन व्रत शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में निहत्थे किसानों के ऊपर सरकार के इशारे पर पुलिस ने गोली चलाई। इससे आठ किसानों की मौत हो गई है। सैकड़ों किसान घायल हैं। रालोद नेताओं ने कहा कि किसानों की मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उल्टे उनके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। बहुमत की सरकार से भाजपा को अहंकार हो गया है। भाजपा के दावों की असलियत खुल गई है। आने वाले चुनाव में जनता ऐसे दल को सबक सिखाएगी। इस दौरान जगदीश सिंह, लालसा यादव, डॉ. कृष्णा जायसवाल, डॉ. सर्वानंद तिवारी, विपिन श्रीवास्तव, वासुदेव यादव, लल्लन जायसवाल आदि रहे।