फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   30 positive found

चिकित्सक सहित 30 लोग मिले पॉजिटिव

Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
30 positive found
चिकित्सक सहित 30 लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 527
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण तेज हो गया है। प्रतिदिन संक्रमण में इजाफा हो रहा है। इसे लेकर जिम्मेदारों की चिंता भी बढ़ने लगी है। सोमवार को 30 लोग पॉजिटिव मिले। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 527 हो गई है। संक्रमण को देखते हुए प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। वहीं, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक चिकित्साधिकारी, भाटपाररानी तहसील के एक कर्मी, पंचायत अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

507 लोगों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
देवरिया। जनपद में अब तक 21,302 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, 20,550 स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 507 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
एंटीजन जांच में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सहित 35 पॉजिटिव
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में जांच बढ़ा दी गई है। सोमवार को दोपहर दो बजे तक 125 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें 35 लोग पॉजिटिव मिले, जिसमें मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक सहित पांच लोग व अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। सोमवार को 1929 लोगों की जांच हुई। इसमें 783 एंटीजन व 1146 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। 30 पॉजिटिव केस मिले हैं। 527 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 4,36,744 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। होम आइसोलेशन में 507 लोगों का इलाज चल रहा है। 16 मरीजों का अन्य जनपद में इलाज चल रहा है।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed