फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   30 meter road cut on pidara bridge

लाखों रुपये के बचाव कार्य पर फिरा पानी

Sat, 01 Oct 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
30 meter road cut on pidara bridge
ड़िरा पुल पर फिर शुरू हो गया भीषण कटान 30 मीटर सड़क कटी - फोटो : DEORIA
लाखों रुपये के बचाव कार्य पर फिरा पानी
विज्ञापन

पिड़र पुल से नहीं होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
कटान का जायजा लेने पहुंचे डीएम, एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पिड़रा पुल पर आवागमन बहाल करने के छह दिन के प्रयास पर गोर्रा नदी ने पानी फेर दिया है। शुक्रवार की शाम से तेज कटान कर रही नदी अब 30 मीटर के दायरे में भीषण तबाही मचा रही है। आवागमन बहाल करने के लिए डाली गई मिट्टी बह जाने से हालात बेकाबू हो गए हैं।
शनिवार को कटान स्थल का जायजा लने पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन को पिड़रा पुल से हर साल होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक के निर्देश दिए। रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर बड़ी गाड़ियों का संचालन दोबारा रोक दिया गया है। इसके लिए रुद्रपुर के आदर्श चौराहा सहित तीन जगहों पर बैैरियर लगा दिया गया है।
विज्ञापन

यहां 30 मीटर सड़क के पूरी तरह कटने का खतरा हर क्षण बढ़ता जा रहा है। नदी के रौद्र रूप अख्तियार कर लेने से लोक निर्माण विभाग का कोई वश नहीं चल रहा है। कटान रोकने की छह दिन से हो रही कवायद बेकार हो गई है। अब तक बचाव कार्य में करीब 30 लाख रुपये खर्च कर चुके विभाग को कुछ समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे खड़े दो दर्जन पेड़ कट कर नदी में समा गए। कटान इतनी तेज हो रही है कि पुराने कटान स्थल से आगे बढ़ कर नदी सड़क को तेजी से नुकसान पहुंचा रही है। नदी के तेजी से कटान कर आगे बढ़ने से पिड़रा गांव पर भी खतरा मंडराने लगा है।
पिड़रा पुल के उत्तरी छोर पर रविवार 25 सितंबर को अचानक कटान होने से पुल का एप्रोच धंस गया। आधा से अधिक पक्की सड़क कट कर नदी में बह गई। इस कारण आवागमन रोकना पड़ा। करीब पांच दिन बचाव कार्य के बाद शुक्रवार को रास्ता बहाल किया गया, लेकिन शाम को अचानक नई पटान कट जाने के पांच मिनट बाद आवागमन रोकना पड़ा। शनिवार की सुबह कटान पूरी तरह बेकाबू हो जाने से स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि नदी के बैक रोल करने से अब तक की मेहनत बेकार हो गई है। कटान रोकने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जा रहे हैं।

डीएम जेपी सिंह ने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर गाड़ियों का संचालन रोक दिया गया है। पुल से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा। बचाव कार्य जल्द पूराकर स्थिति सामान्य करने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed