फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   30 bed covid hospital in rudrapur

रुद्रपुर को मिला 30 बेड का कोविड अस्पताल

Tue, 11 May 2021 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
30 bed covid hospital in rudrapur
रुद्रपुर को मिला 30 बेड का कोविड अस्पताल
विज्ञापन

महिला अस्पताल में चलेगा एमसीएच कोविड वार्ड
रुद्रपुर। क्षेत्र में कोरोना से व्यापक पैमाने पर हो रही मौतों को लेकर सोशल मीडिया पर पांच दिनों से रुद्रपुर मांगे कोविड अस्पताल की मुहिम सफल हो गई है। डीएम आशुतोष निरंजन ने मंगलवार को रुद्रपुर में 30 शैया एमसीएच कोरोना वार्ड बनाने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने सीडीओ को ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने और सीएमओ को कोविड अस्पताल संचालित करने के लिए आवश्यक मेडिकल सामग्री और दवाओं से संबधित जरूरतों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
कोविड अस्पताल संचालित करने को सीएचसी परिसर में स्थित महिला अस्पताल में पाइपलाइन बिछाने का कार्य बुधवार को शुरू हो जाएगा। अमर उजाला में आठ मई को रुद्रपुर में पांच दिनों में 60 की कोरोना से मौत शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया पर कोविड अस्पताल खोलने की मुहिम छिड़ गई। यूजर्स अखबार की खबर को लगाकर रुद्रपुर में कोविड अस्पताल खोलने की मांग करने लगे। सोशल मीडिया पर रुद्रपुर मांगे कोविड अस्पताल ट्रेंड करने लगा। दो दिन में ही कोविड अस्पताल की मांग ने जनांदोलन का रूप ले लिया। इस मुहिम से रुद्रपुर और देश-विदेश में रहने वाले करीब 10 हजार लोग जुड़ गए। मांग को लेकर दबाव बढ़ने पर जनप्रतिनिधियों को सामने आना पड़ा। लोगों की आवाज को अमर उजाला पांच दिनों से प्रमुखता से उठा रहा है। सोशल मीडिया पर सक्रिय यूजर्स ने आंदोलन को असरदार बनाया तो अस्पताल संचालित करने के लिए पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के प्रयास से कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने 10 लाख और राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने अपनी विधायक निधि से 20 लाख की धनराशि दी है। जिला प्रशासन ने धनराशि मिलने के बाद कोविड अस्पताल संचालित करने का काम तेज कर दिया है। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. दिनेेश यादव ने कहा कि कोविड अस्पताल का काम शुरू हो गया है। जल्द ही कोविड मरीजों को रुद्रपुर में इलाज की सुविधा मिलने लगेगी। (संवाद)
विज्ञापन

फोटो समाचार
राज्यमंत्री ने किया सीएचसी का दौरा
रुद्रपुर। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने बुधवार को सीएचसी का दौरा किया। उन्होंने परिसर में प्रस्तावित कोविड अस्पताल के भवन का निरीक्षण कर कोविड जांच और टीकाकरण की प्रगति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि रुद्रपुर में कोविड अस्पताल खुलवाने के लिए 20 लाख रुपये जिला प्रशासन को दे दिया गया है। वार्ड को विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। सीडीओ ने ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाने को इंजीनियर भेजे हैं। बुधवार से काम शुरू हो जाएगा। एक सप्ताह के अंदर रुद्रपुर में कोविड अस्पताल संचालित होने लगेेगा। रुद्रपुर क्षेत्र में ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। सरकार ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था कर रही है। देवरिया में जिला अस्पताल और औद्योगिक आस्थान उसरा में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कहा कि टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम संजीव उपाध्याय, अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव, डॉ. सुशील मल्ल, सीओ अंबिका, कोतवाल जितेंद्र टंडन, धीरज तिवारी, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed