फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   30,808 persons vaccinated

30,808 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Wed, 19 Jan 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
30,808 persons vaccinated
30,808 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। बुधवार को जनपद के 738 केंद्रों पर लक्ष्य 66,000 के स्थान पर 30,808 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें किशोर, युवा, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल में बने बूथ, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनाथ देवरिया, सोमनाथ, चकियवा पर टीकाकरण किया गया। इन केंद्रों पर प्रथम, द्वितीय व बूस्टर डोज लगाई गई। साथ ही 15 से 18 वर्ष के किशोरों का चिह्नित विद्यालयों में भी टीकाकरण हुआ। वहीं जिले के अन्य सीएचसी, पीएचसी पर भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जनपद में 482 लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई गई। इसमें हेल्थ केयर वर्कर 111, फ्रंट लाइन वर्कर 223 तथा 60 वर्ष से ऊपर के 148 लोग शामिल हैं। वहीं 4861 किशोर, 6312 युवा, 1428 बुजुर्ग तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 2688 को वैक्सीन की प्रथम तथा 15037 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जिले में हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिको तथा 60 वर्ष से ऊपर के बीमार लोगों को, जिन्हें वैक्सीन का द्वितीय डोज लगे नौ माह हो चुका है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। कहा कि किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। उन्होंने वंचित लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed