फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 injured in accident

Deoria News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर

Sat, 24 Feb 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
3 injured in accident
महुआडीह के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक सवार बस से भिड़े, सड़क पर गिरे एक को अज्ञात वाहन ने पैर कुचला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हेतिमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से हाईवे एंबुलेंस से उन्हें हाटा सीएचसी भेजवाया गया, जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सभी घायल जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के हैं।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लाला टोली गांव के समीर खान (26), अफजल (25) अपने एक और साथी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की दोपहर कसया की तरफ जा रहे थे। महुआडीह थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेतिमपुर-देवरिया मोड़ पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर सामने खड़ी एक बस में पीछे से टकरा गए। बाइक की गति इतनी तेज थी कि टक्कर होने के बाद बाइक पर सबसे पीछे बैठा समीर उछल कर बीच सड़क पर जा गिरा। उसी दौरान आ रहा एक अज्ञात ट्रक उसके पैर पर चढ़ गया। इससे समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दोनों युवकों को भी काफी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हेतिमपुर चौकी पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस से घायलों को हाटा सीएचसी भेजवाया, वहां से गंभीर हालत देखकर डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


तेज गति और तीन सवारी बना हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ही बाइक पर तीन युवक सवार थे। उनकी गति ज्यादा थी। सामने खड़ी बस देखकर वे अनियंत्रित होकर टकरा गए। गति अधिक न होती और तीन युवक सवार नहीं होते तो शायद वे हादसे के शिकार नहीं होते। लोगों का यह भी कहना था कि बस चालक सवारी बैठाने के लालच में सड़क पर बस मनमाने ढंग से खड़ी कर देते हैं। इससे भी हादसे हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed