{"_id":"61eeeabc07e6cf1f4324b0bd","slug":"3-health-workers-found-absent-in-acmo-inspection-deoria-news-gkp4248141121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ के निरीक्षण में चिकित्सक सहित तीन कर्मी अनुपस्थित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ के निरीक्षण में चिकित्सक सहित तीन कर्मी अनुपस्थित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीएमओ के निरीक्षण में चिकित्सक सहित तीन कर्मी अनुपस्थित मिले
देवरिया। वैक्सीनेशन कार्यों का सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय व एसीएमओ डॉ. संजय चंद ने सोमवार को निरीक्षण किया। सीएमओ ने गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं, एसीएमओ ने अनुपस्थित मिले चिकित्सक सहित तीन कर्मियों के वेतन बाधित करने के लिए लिखा।
सीएमओ ने कोल्डचेन में रक्षित वैक्सीन के रख-रखाव तथा टेंपरेचर का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद एमसीएच विंग में कोविड वार्ड, कर्मियों की ड्यूटी, ऑक्सीजन की उपलब्धता को देखा। उधर, एसीएमओ ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर ताला बंद मिला। जबकि कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात एएनएम सावित्री राय मौजूद थीं। मरीज डॉक्टर की प्रतीक्षा में बैठे थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश शुक्ला तथा फार्मासिस्ट ओमप्रकाश से संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने सूचना सीएमओ को दी। साथ ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट व सफाई कर्मी के वेतन बाधित एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई करने के लिए लिखा। संवाद