{"_id":"631b85b519b39653d86346ec","slug":"3-girls-found-with-a-youth-in-auto-deoria-news-gkp449954417","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के पास तीन लड़कियां मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के पास तीन लड़कियां मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के पास तीन लड़कियां मिलीं
सीसी रोड से एक युवक ने जबरन बैठा लिया था ऑटो में
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के गोरखपुर रोड से पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक युवक के पास तीन लड़कियां मिलीं। युवक और ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शहर के एक विद्यालय के पास ऑटो में से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसको रोका। देखा कि उसमें एक युवक के साथ तीन लड़कियां बैठी थीं, जो रो रही थीं। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि साथ में बैठा युवक तीनों को सीसी रोड से एक ऑटो में बैठा लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक और लड़कियों को कोतवाली लेकर चली गई।
मां ने बताई आपबीती
देवरिया। लड़कियों की मां ने बताया कि दो पुत्रियां एक भतीजी सीसी रोड के पास शाम को ट्यूशन के लिए जाती हैं। शाम के समय अचानक मेरी पुत्री का फोन आया कि एक लड़का जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर कहीं लेकर जा रहा है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी।
इस संबंध में कोतवाल मृत्युंजय सिंह ने बताया कि युवक और चालक के साथ एक ऑटो में तीन लड़कियां मिली हैं। पूछताछ की जा रही है।