फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 deaths in a village

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
3 deaths in a village
रकुलवा में सड़क हादसे में जयप्रकाश की मौत के बाद शोकाकुल परिजन। - फोटो : DEORIA
फोटो-
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत
देवरिया-कसया मार्ग पर तरकुलवा के कंचनपुर के पास हुआ हादसा
हादसे के बाद भाग रहे चालक को ट्रैक्टर ट्रॉली समेत लोगों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर कंचनपुर गांव के समीप रविवार की सुबह बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर लेकर भाग रहे चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के लाला मुजहना घाट निवासी जयप्रकाश जायसवाल (32) मानसिक रूप से कमजोर था। कंचनपुर चौराहे पर स्थित अपने बड़े भाई के मकान में उन्हीं के परिवार के साथ रहता था। भाई की कबाड़ की दुकान में वह सहयोग करता था। चौराहे से कुछ दूरी पर बड़े भाई की एक अन्य दुकान भी है। रविवार की सुबह जयप्रकाश घर से भाई के लिए खाना लेकर दूसरी दुकान पर जा रहा था। वह कुछ दूर पहुंचा था, तभी कसया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने चालक सहित ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

फोटो-
तालाब में नहा रहे छात्र की डूबने से मौत
टीकमपार के भदवार टोला के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकमपार के भदवार टोला के पास तालाब में नहा रहे आठवीं के छात्र की डूबने से मौत हो गई। घंटों मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम से इन्कार के बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदवार टोला निवासी समीउल्लाह अंसारी का पुत्र सद्दाम (13) बगल के गांव में संचालित निजी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण वह गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव के पूरब स्थित तालाब में नहाने गया था। सभी पास की पुलिया से कूदकर तालाब में नहाने लगे। मस्ती के दौरान ही पैर फिसलने से सद्दाम गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देखकर अन्य साथी शोर मचाने लगे। मौके पर जब तक गांव के लोग पहुंचते, सद्दाम तालाब में समा चुका था। घंटे भर कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार के बाद पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया गया। सद्दाम दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मुराद और छोटी बहन नगमा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी शरारतें और बातों को याद कर घरवाले विलाप करते रहे।
मुंबई से कमाकर लौट रहे अधेड़ ने ट्रेन में तोड़ा दम
जीआरपी ने भुसावल में ट्रेन से उतारा शव, घरवालों को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। मुंबई से कमाकर गांव आ रहे कंचनपुर निवासी अधेड़ की ट्रेन में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। महाराष्ट्र के भुसावल स्टेशन के पास जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारकर घरवालों को सूचना दी। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिजन भुसावल के लिए रवाना हो गए हैं।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी संत चौहान (52) काफी दिनों से मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी संत चौहान पर ही थी। घर पर कुछ आवश्यक काम के लिए वह शनिवार को ट्रेन पकड़ कर आ रहे थे। ट्रेन की जनरल बोगी में वह सवार थे। भुसावल स्टेशन से कुछ पहले ही उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने मृत हाल में संत को ट्रेन से उतारा। घटना की सूचना परिजनों को लगी तो परिवार में मातम छा गया। परिजन शव लेने के लिए भुसावल रवाना हो गए।
पंखे में उतरा करंट, महिला की मौत
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव में रविवार को करंट से महिला की मौत हो गई। महिला घर में सफाई के दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पकड़ी वीरभद्र गांव निवासी चंद्रशेखर की पत्नी सिरजावती देवी (40) नागपंचमी की पूर्व संध्या पर घर की साफ-सफाई कर रही थी। घर के अंदर एक टेबल पर रखे गए पंखे को दूसरे स्थान पर रखने के लिए उठाई तो करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
तीन मौतों से कंचनपुर गांव में मचा कोहराम
चंद घंटे के अंतराल में पहुंचती रहीं मौत की खबरें
परशुराम शर्मा
तरकुलवा। कंचनपुर गांव के लिए रविवार का दिन मनहूस साबित हुआ। एक ही दिन में तीन मौतों की खबर ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया। युवक की सड़क हादसे में मौत हुई तो वृद्ध ने फंदा लगाकर जान दे दी। तीसरी घटना में मुंबई से घर लौट रहे अधेड़ की ट्रेन में मौत के रूप में हुई। एक के बाद एक घटना ने ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
रविवार की सुबह पांच बजे गांव के ही शरीफ का गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला। मिलनसार छवि वाले शरीफ की पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी के कारण मौत की खबर ने सबको अवाक कर दिया। लोग अभी इसका मातम करते, तब तक कसया-देवरिया मार्ग पर कंचनपुर चौराहे के पास जयप्रकाश जायसवाल (32) की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत की खबर पहुंच गई। यह घटना गांव में आग की तरह फैल गई। गांव के लोग दौड़े-दौड़े उनके घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दे रहे थे, तभी सूचना मिली कि गांव के ही संत चौहान की भुसावल के पास ट्रेन में मौत हो गई है। तीन-तीन मौतों से गांव में हर तरफ चीखें ही सुनाई देती रहीं। पूरा गांव गम में डूबा रहा। कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले।
संदिग्ध हाल में वृद्ध ने फंदे पर लटककर दी जान
तरकुलवा के कंचनपुर गांव की घटना
आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में रविवार को वृद्ध ने संदिग्ध हाल में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पेड़ से लटकता शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के पीछे पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी की चर्चा है।

कंचनपुर के रहने वाले शरीफ (60) पत्नी और बहू के साथ रहते थे। उनका एक बेटा है, जो बाहर कमाने गया है। पत्नी की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही है। दवा इलाज में काफी पैसे लग रहे हैं। इसे लेकर घर में काफी तनाव रहता था। इसी तनाव में शरीफ काफी दिनों से रात में सो नहीं पा रहे थे। परिवारवालों के मुताबिक शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने गए। रविवार की भोर में गांव के बाहर शौच के बहाने निकले। इसके बाद नहीं लौटे। कुछ देर बाद खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। पहचान के बाद सूचना घरवालों को दी। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed