फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 arrested with stolen bikes

Deoria News: चोरी की दो बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 25 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
3 arrested with stolen bikes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से बाइक चुराकर बरहज में बेचने वाले आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवरिया-कसया मार्ग स्थित पटनवापुल के पास से तीन लोगों को दो बाइक के साथ पकड़ा। कागजात मांगने पर तीनों नहीं दिखा सके। पुलिस तीनों को लेकर थाने चली आई। पूछताछ के बाद तीनों ने बाइक चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी राहुल भारती, बरहज थाना क्षेत्र के मोहाव निवासी नितेश यादव तथा लवरछही गांव निवासी मुकेश गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed