फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   3 animal smugglar arrested

Deoria News: पशुओं से भरा पिकअप पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Sun, 11 Dec 2022 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
3 animal smugglar arrested
पशुओं से भरा पिकअप पकड़ा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

पिकअप और दो बाइक सीज, पांच तस्करों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। बैकुंठपुर के पास रविवार सुबह तस्करी के लिए जा रहे पशुओं से भरे पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने सात पशुओं को मुक्त कराकर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। दो तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने पिकअप और दो बाइक कब्जे में ले ली है। मामले में पुलिस ने चालक समेत पांच तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
बरियारपुर थाने के उपनिरीक्षक संजय सिंह चंदेल सिपाहियों के साथ गश्त पर निकले थे। रविवार सुबह मुखबिरों से सूचना मिली कि एक पिकअप पर पशुओं को लादकर बैकुंठपुर के रास्ते बिहार तस्करी को भेजा जा रहा है। पुलिस ने घेरेबंदी की तो बाराडिहा गांव के पास पशुओं से भरा पिकअप पकड़ में आ गया। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दो तस्कर बाइक छोड़ भागने में सफल रहे। पुलिस ने माजिद मंसूरी, सत्तार, गुल मुहम्मद, गुल हसन निवासी बाराडीह, राजित प्रसाद निवासी राउतपार थाना बरियारपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ गोरखनाथ ने बताया कि तस्करी के लिएजा रहे पशुओं से भरा पिकअप पकड़ा गया। तस्कर पशुओं को बिहार ले जा रहे थे। तीन तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। दो तस्कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed