{"_id":"64ad9855ef52d0a13f0c2e13","slug":"285-animals-were-vaccinated-with-strangulation-in-carmel-banrahi-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-1048-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: करमेल बनरही में 285 पशुओं को लगा गलाघोंटू का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: करमेल बनरही में 285 पशुओं को लगा गलाघोंटू का टीका
विज्ञापन
पशु टीकाकरण अभियान पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुपालन विभाग बरसात के मौसम में पशुओं में होनी वाली बीमारी को लेकर सक्रिय है। पशुओं में होने वाली बीमारी खतरनाक गलाघोंटू के रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को बैतालपुर ब्लाॅक के करमेंल बनरही गांव में पशु चिकित्सालय बैतालपुर की टीम ने 285 पशुओं का टीकाकरण किया।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव ने कहा कि सरकार पशुधन की रक्षा और सुरक्षा को लेकर संकल्पित है। पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाकर गाय-भैंस को गलघोंटू बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पशु चिकित्सालय बैतालपुर की टीम ने मंगलवार को ग्राम सभा करमेल बनरही में कैंप की। गलाघोंटू एक गंभीर रोग है। यह भैस में अधिक पाया जाता है। इस रोग में श्वास नली में इन्फेक्शन हो जाता है, जो अक्सर जानलेवा साबित होता है। इस रोग से पशुओं को बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी है। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों से टीकाकरण कार्य में सहयोग देने की अपील की। टीम ने गांव में घूमकर 285 पशुओं को गलाघोंटू बीमारी का टीका लगाया। इस अवसर पर पैरावेट रजनीश यादव, सुनील कुमार, राम रतन भारती, सुभाष और ग्राम प्रधान रामविलास यादव का टीकाकरण कार्य पूरा कराने में सहयोग रहा।