फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   28 K persons vaccinated

28 हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Wed, 09 Feb 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
28 K persons vaccinated
28 हजार लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में बुधवार को 497 केंद्रों पर लक्ष्य 22 हजार के बदले 28,380 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसमें हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष अधिक उम्र के लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई। किशोर, युवा, बुजुर्गों, 45 वर्ष आयु के ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई गई।
कोविड से बचाव के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा वैक्सीनेशन में जुटा है। जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग, जिला महिला अस्पताल, जिला होम्योपैथ कार्यालय परिसर तथा न्यू पीएचसी चकियवा, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ केंद्र पर टीका लगाया। इन स्थानों पर वैक्सीन की प्रथम, द्वितीय तथा प्रीकाशन डोज लगाई गई। वहीं चिह्नित विद्यालयों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में 1131 लोगों को वैक्सीन की प्रीकाशन डोज लगाई गई। इसमें 70 हेल्थ केयर वर्कर, 303 फ्रंट लाइन वर्कर तथा 60 साल से अधिक उम्र के 758 लोग शामिल रहे। वहीं 5037 किशोर, 4417 युवा, 964 बुजुर्ग व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2129 को वैक्सीन की प्रथम तथा 14638 लोगों को द्वितीय डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में किशोर, युवा, बुजुुर्ग, 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाई जा रही है। वहीं हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक के लोगों, जिन्हें नौ माह पहले वैक्सीन की द्वितीय डोज लग चुकी है, उन्हें प्रीकाशन डोज लगाई जा रही है। उन्होंने टीकाकरण से बचे लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed