{"_id":"606763108ebc3e8c955c179e","slug":"2609-persons-vaccinated-deoria-news-gkp39059711","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 केंद्रों पर 2609 लोगों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 केंद्रों पर 2609 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 45 से ऊपर के लोगों को 27 केंद्रों पर वैक्सीन की खुराक दी गई। जिला अस्पताल केंद्र पर भीड़ रही। इन केंद्रों पर 1077 बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के 1435 व एक फ्रंट लाइन, 6 हेल्थ केयर वर्कर्स ने प्रथम डोज और 90 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 27 टीमें लगाई गई थीं। कुल लक्ष्य 3070 के सापेक्ष 2609 लोगों को टीका लगाया गया। कुल उपलब्धि 84.98 रतिशत रही।
जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए दो टीम लगाई गई थीं।
कोविसील्ड वैक्सीन खत्म, लौटे लोग
जनपद में शुक्रवार को कुछ केंद्रों पर कोविसील्ड वैक्सीन समाप्त होने से टीकाकरण के लिए आए लोग मायूस होकर घर लौट गए। जनपद में कोविसील्ड व कोवैक्सीन लगाई जा रही है। शुक्रवार को टीकाकरण शुरू हुआ। सीएचसी सलेमपुर, पथरदेवा तथा पीएचसी तरकुलवा, रामपुर कारखाना, महेन व मझगांवा केंद्र पर टीकाकरण कार्य शुरू हुआ, इसी बीच कोविसील्ड वैक्सीन समाप्त हो गई, जिससे टीकाकरण कार्य बंद कर दिया गया। लोगों को लौटना पड़ा। जिन केंद्रों पर कोवैक्सीन लगनी थी, वहां टीकाकरण हुआ। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविसील्ड वैक्सीन की कमी है, उसे मंगाया गया है। शुक्रवार की रात व शनिवार तक वैक्सीन आ जाएगी। कुछ केंद्रों पर वैक्सीन समाप्त हो जाने के कारण टीकाकरण कार्य बंद कर दिया गया। जिन केंद्रों पर कोवैक्सीन लगनी थी, वहां वैक्सीन की डोज दी गई।