फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   26 corona patient found in 4 days

चार दिन में मिले 26 कोरोना मरीज

Mon, 27 Jun 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
26 corona patient found in 4 days
चार दिन में मिले 26 कोरोना मरीज
विज्ञापन

लगातार मिल रहे संक्रमितों से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना
बीमारी को लेकर लोग लापरवाह, प्रोटोकॉल का नहीं हो रहा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। धीरे-धीरे पुन: मरीज मिलने लगे हैं। पिछले चार दिनों में 26 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इसके बावजूद सार्वजनिक जगहों पर लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। इस बीमारी से बचाव के नियमों की अनदेखी जा रही है। उधर, जिम्मेदार भी मामले बढ़ने के बाद गंभीर नहीं दिख रहे हैं। प्रोटोकॉल को लेकर कोई सख्ती नहीं दिख रही है। यही हाल रहा तो लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
कोविड का खतरा बढ़ने लगा है। हर रोज पॉजीटिव केस मिल रहे हैं, लेकिन कुछ दिन पहले तक संक्रमितों के न मिलने से लोगों के अंदर इस बीमारी का खौफ समाप्त हो गया है। लोग लापरवाह हो गए हैं और कोरोना से बचाव के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सार्वजनिक, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों सहित अन्य जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, कचहरी सहित कार्यालयों में नियमों को नजरंदाज किया जा रहा है। अस्पताल में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। इन स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, वहीं लोग सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। रोकने, टोकने पर नाराज हो जा रहे हैं। लोग जांच कराने से भी कतरा रहे हैं। जिलाधिकारी के संक्रमित होने के बाद भी जिम्मेदार लोग नियमों का पालन कराने में सख्ती नहीं बरत रहे हैं। समय रहते लोग सजग नहीं हुए तो दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

पीआईसीयू में भर्ती होने आए बच्चे मिले पॉजिटिव
देवरिया। जिला अस्पताल में आए दिन कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को उल्टी, दस्त से पीड़ित दो बच्चों व बुखार से पीड़ित एक बालक को लेकर परिजन पीआईसीयू में भर्ती कराने पहुुंचे तो जांच में तीनों संक्रमित मिले। इसके बाद उन्हें दवा देकर होम आइसोलेशन में रखने के लिए कहा गया। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मिले पांच कोविड संक्रमित, एक्टिव केस 33
देरिया। जिले में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को दोपहर दो बजे के जिला अस्पताल में 109 एंटीजन तथा सात आरटीपीसीआर जांच हुई। इसमें उल्टी, दस्त से पीड़ित विकास खंड बैतालपुर क्षेत्र के एक साल के बच्चे व गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के पांच साल के एक बच्चे तथा बुखार से पीड़ित बरहज ब्लॉक के दस वर्षीय बालक को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे, जहां एंटीजन जांच में तीनों संक्रमित मिले। इसी प्रकार रामपुर कारखाना ब्लॉक का एक युवक भी पॉजिटिव मिला। वहीं, मेडिकल कॉलेज का एक छात्र भी संक्रमित मिला है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 33 हो गई है।
दस बेड का जिला अस्पताल में है आइसोलेशन वार्ड
देवरिया। कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां दवा, उपकरण उपलब्ध हैं तथा अन्य सुविधाओं की व्यवस्था है।
कोविड मरीजों के लिए सीएचसी, पीएचसी पर बने हैं वार्ड
देवरिया। जिले के चार सीएचसी में कोविड संक्रमित के इलाज के लिए व्यवस्था की गई है। इसमें सीएचसी गौरीबाजार, रुद्रपुर व पिपरा दौलाकदम में तीस-तीस बेड का वार्ड बनाया गया है, जिसमें बारह-बारह बेड पीकू वार्ड के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, सीएचसी लार में बीस बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा एमसीएच विंग में अभी पचास बेड पर इलाज की व्यवस्था होगी। इन स्थानों पर पर्याप्त दवा, ऑक्सीजन व अन्य सुविधा उपलब्ध है।
इसके अलावा जिले में सात ऑक्सीजन प्लांट है, जिसमें एमसीएच विंग में एक-एक हजार एलपीएम क्षमता का दो व 85 एलपीएम का एक के अलावा जिला महिला अस्पताल में एक हजार एलपीएम व जिला अस्पताल में पांच सौ एलपीएम, सीएचसी रुद्रपुर में ढाई सौ तथा पिपरा दौला कदम में पांच सौ एलपीएम का एक-एक प्लांट है।
कोट
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। दस बेड के आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर सहित अन्य उपकरण हैं। दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। जरूरत पड़ने पर एमसीएच विंग में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा ।

-डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक
कोट
कोविड को लेकर स्वास्थ्य विभाग सजग है। एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जांच बढ़ा दी गई है। सीएचसी, पीएचसी को जांच बढ़ाने व इलाज के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को बचाव के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है।
-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed