फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   250 years old tree fallen, people escaped

250 वर्ष पुराना पीपल का वृक्ष ढहा, बाल-बाल बचे घर में सो रहे लोग

Tue, 20 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
250 years old tree fallen, people escaped
250 वर्ष पुराना पीपल का वृक्ष ढहा, बाल-बाल बचे घर में सो रहे लोग
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के भड़सरा गांव में बारिश के दौरान विशाल पीपल का वृक्ष एक मकान पर भहरा गया। संयोग रहा कि घर में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। पीपल का वृक्ष करीब ढाई सौ साल पुराना बताया जा रहा है।

भड़सरा गांव के उत्तर छोटू के घर के निकट एक पुराना पीपल का वृक्ष था। जो सोमवार की रात बारिश के बीच जोर के आवाज के साथ छोटू के मकान पर भहरा गया। मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गांव के राकेश दीक्षित, अमित दीक्षित, प्रिंस, नवीन दीक्षित, राजीव आदि का कहना है कि पूर्वज पीपल के वृक्ष के इतिहास के बारे में कई पीढ़ी पुराना बताते हैं। कोरोना काल में वृक्ष के नीचे भरपूर ऑक्सीजन के लिए लोग जुटते थे। यहां पूजा-पाठ भी किया जाता था। गांव के लोगों का यह भी कहना था कि सरकार के घोषणा के बावजूद वृक्ष का संरक्षण न हो पाने से जिसका अस्तित्व समाप्त हो गया। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि मकान पर वृक्ष गिरने की कोई सूचना नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed